{"_id":"5b326a7b4f1c1b95598b631e","slug":"2018-fifa-world-cup-fifa-football-denmark-vs-france-live-blogs","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेनमार्क-फ्रांस ने खेला फीफा 2018 का पहला गोलरहित ड्रॉ, नॉकआउट दौर में पहुंची दोनों टीम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
डेनमार्क-फ्रांस ने खेला फीफा 2018 का पहला गोलरहित ड्रॉ, नॉकआउट दौर में पहुंची दोनों टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
डेनमार्क और फ्रांस ने बुधवार शाम फीफा विश्व कप 2018 का पहला गोलरहित ड्रॉ खेला। ग्रुप-सी की इन दो बड़ी टीम के बीच जोरदार मुकाबले की उम्मीद थी लेकिन दोनों ही टीम अंत तक गोल करने में कामयाब नहीं रही।
विज्ञापन
इस ड्रॉ के बाद अब डेनमार्क के पांच अंक हो गए हैं और अपने ग्रुप से अंतिम-16 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। वहीं फ्रांस पहले ही अंतिम-16 में पहुंच चुकी है लेकिन इस मैच में गोलरहित ड्रॉ रहने के बाद उसके सात अंक हो गए हैं। फ्रांस अपने ग्रुप में तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ साथ शीर्ष पर रहा।
विज्ञापन
इस ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में पेरू ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से शिकस्त दी। लेकिन दोनों को विश्व कप 2018 से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। फ्रांस ने मुकाबले में आक्रमक शुरुआत की और उसे 16वें मिनट में पहला कार्नर मिला लेकिन थॉमस लेमार इसे गोल में नहीं डाल पाए।
विज्ञापन
इसके बाद भी फ्रांस ने हमलावर रूख जारी रखा। 23वें मिनट में डेनमार्क को एक कार्नर हासिल हुआ और इस बार क्रिस्टियन एरिकसन चूक गए। डेनमार्क को 63वें मिनट में कॉर्नर मिला और एरिकसन यहां भी चूक गए। 68वें मिनट में डेनमार्क को फ्री किक मिला और वह भी बेकार गई।
मैच खत्म होने से कुछ मिनट पहले ही दोनों टीम ने गोल करने की कई कोशिक की। मगर सफलता किसी को नहीं मिली। अतिरिक्त समय में भी गोल नहीं हुआ, जिसके बाद यह मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा।