फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   2018 FIFA World Cup FIFA Football Argentina vs Iceland Live Blogsव

मेसी ने गंवाई पेनल्टी, पहली बार विश्व कप खेल रही आइसलैंड ने अर्जेंटीना के साथ 1-1 से ड्रॉ कराया मैच

Sun, 17 Jun 2018 02:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Jun 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
2018 FIFA World Cup FIFA Football Argentina vs Iceland Live Blogsव

फीफा विश्वकप में ग्रुप-डी के मुकाबले में अर्जेंटीना और आइसलैंड आमने-सामने थी। मुकाबले से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि पहली बार फीफा विश्वकप खेल रही आइसलैंड को हराने में 2 बार की चैंपियन अर्जेंटीना को कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन मैच आश्चर्यजनक रूप से 1-1 से ड्रा के रूप में छूटा। 

विज्ञापन


लुझनिकी स्टेडियम में सारी निगाहें स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी पर टिकी थीं। मगर मेसी ने निराश करते हुए 62 मिनट पर मिली पेनल्टी को गंवा दिया। यही मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। आइसलैंड के दमदार डिफेंस और उसके गोलकीपर हैंस पॉर हैल्डरसन के जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत आयरलैंड ने अपने विश्वकप के पहले ही मैच में सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन


संभवत: अपना आखिरी विश्वकप खेल रहे मेसी ने पेनल्टी सहित कई गोल के मौके गंवाए। पूरे मैच में उन्होंने 10 शॉट लगाए, जिसमें महज 3 ही निशाने पर लगे। मुकाबले का पहला गोल अर्जेटीना की ओर से सर्गियो अगुएरो के नाम रहा। उन्होंने पहले हाफ के 19वें मिनट में आइसलैंड के डिफेंडर्स को छकाते हुए जाली भेदी। इसके साथ ही अर्जेंटीना ने आइसलैंड के खिलाफ 1-0 की बढ़त ले ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पिछले वर्ल्डकप की रनरअप टीम का जश्न बहुत देर तक नहीं टिक सका। 4 मिनट के भीतर आइसलैंड ने गोल लगाकर विपक्षी टीम को हिलाकर रख दिया। 22वें मिनट में गिल्फी सिगर्डसन ने 6 गज से गेंद को अर्जेंटीना के गोल पोस्ट में डाल दिया। इस गोल से मुकाबला बराबरी पर आ गया।

63वें मिनट में लियोनेल मेसी को पेनल्टी मिली, लेकिन वह गोल नहीं कर सके। उनके शॉट को आइसलैंड के गोलकीपर ने छलांग लगाकर रोक लिया। इसके बाद लियोनेल मेसी के पास गोल के कई मौके आए, लेकिन आइसलैंड के डिफेंडर उन्हें रोकने में सफल रहे।


अगली स्लाइड में देखिए VIDEOS और मैच के एक-एक पल का हाल

लाइव कमेंट्री का रोमांच

2018 FIFA World Cup FIFA Football Argentina vs Iceland Live Blogsव
फाइनल स्कोर अर्जंटीना 1 - आइसलैंड 1

फाइनल सीटी बज चुकी है। आइसलैंड ने अपने पहले विश्वकप के पहले ही मैच में चैंपियन अर्जेंटीना को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। मेसी के फैंस के लिए बेहद निराशा भरा समय।
5 मिनट का अतिरिक्त समय: मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। अर्जेंटीना किसी घायल शेर की तरह आइसलैंड के गोलपोस्ट पर हमले कर रही है, लेकिन आज का दिन शायद ब्राजील विश्वकप की फाइनलिस्ट के साथ नहीं।

90 मिनट: अधिकारिक समय समाप्त। अब मैच 5 मिनट के स्टॉपेज टाइम पर खेला जाएगा।
स्कोर: अर्जेंटीना 1 - आइसलैंड 1

83 मिनट: मैच में सिर्फ 7 मिनट का खेल शेष। रोमांच अपने चरम पर। नौसिखिया आइसलैंड की टीम 2 बार की विश्वविजेता अर्जेंटीना को कड़ी टक्कर दे रही है।

75 मिनट: दोनों ही टीमों में अहम बदलाव, गोल की तलाश में अर्जेंटीना ने डी मारिया की जगह क्रिश्चियन पवोन को बुलाया। दूसरी ओर फिटनेस से जूझ रहे आइसलैंड के कप्तान गुडमंडसन ने अपने स्थान पर स्कूलसो को मैदान पर भेजा। 


70 मिनट: मेसी ने शानदार मूव बनाया। विपक्षी डिफेंडर्स को छकाते हुए उन्होंने गेंद डी मारिया को पास की। डी मारिया ने गेंद बनेगा को पास की। लॉन्ग रेंज से लिए गए इस शॉट को गोलकीपर हैल्डरसन ने आसानी से पकड़ा।


फैंस को विश्वास नहीं हो रहा कि मेसी इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील नहीं कर पाए। यह तीसरा मौका जब अर्जेंटीना के लिए मेसी ने पेनाल्टी गंवाई हो। मेसी ने गोलकीपर के दाईं ओर शॉट लगाया, लेकिन आइसलैंड के मुस्तैद गोलकीपर हैल्डरसन ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए शॉट बचा लिया। पूरे स्टेडियम में सन्नाटा। ये मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
 


62 मिनट: गोलपोस्ट के ठीक सामने आइसलैंड के खिलाड़ी के फाउल के चलते अर्जेंटीना को पेनाल्टी। लेकिन मेसी ने पेनाल्टी शॉट में गोल करने का सुनहरा मौका गंवाया।

54 मिनट: अर्जेंटीना का मैच में पहला बदलाव, बिग्लिया की जगह बनेगा फिल्ड पर बुलाए गए।

46 मिनट: मैच का सेंकेंड हाफ शुरू

हाफ टाइम तक स्कोर

इसमें 1 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया, लेकिन कोई फायदा नहीं। अर्जेंटीना अबतक एक ही गोल दाग पाई जबकि आइसलैंड का भी स्कोर इतना ही है।

स्कोर अर्जेंटीना 1 - आइसलैंड 1
 




39 मिनट: पिछले 5 मिनट से अर्जेंटीना का खेल पर गजब का दबदबा। 95% पोजिशन मेसी एंड कंपनी के पास। राइट साइड में डी मारिया गजब का खेल दिखा रहे हैं।

स्कोर अर्जेंटीना 1 - आइसलैंड 1

22 मिनट: अगले ही मिनट में आइसलैंड का जोरदार जवाबी हमला....और ये गोल। अपना पहला विश्वकप खेल रहे आइसलैंड के लिए सिगर्डसन ने रीबाउंड में झन्नाटेदार गोल दागा। 

 

स्कोर अर्जेंटीना 1 - आइसलैंड 0

19 मिनट:
स्ट्राइकर अगुएरो ने अर्जेंटीना के लिए किया पहला गोल। यह उनका विश्वकप इतिहास का पहला गोल था। रोजो की मिस हिट अगुएरो के पास पेनल्टी स्पॉट पर आई और उन्होंने बिना देरी के गेंद को नियंत्रित किया और जाल की ओर उछाल दिया। उनका शॉट आइलैंड के गोलकीपर हार्डेसन रोक नहीं पाए। 
 

07 मिनट: अबतक के खेल में अर्जेंटीना का मैच में पलड़ा भारी। पूरा स्टेडियम मेसी-मेसी की आवाज से गूंज रहा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed