{"_id":"5fb38f848ebc3e9bf1365fa9","slug":"16-found-positive-during-english-premier-league-suarez-is-also-covid-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"EPL के दौरान जांच में 16 कोरोना पॉजिटिव, उधर उरूग्वे के सुआरेज और मुनोज भी संक्रमित","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
EPL के दौरान जांच में 16 कोरोना पॉजिटिव, उधर उरूग्वे के सुआरेज और मुनोज भी संक्रमित
Tue, 17 Nov 2020 02:23 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 17 Nov 2020 02:23 PM IST
सार
सुआरेज स्पेनिश लीग में अटलेटिको मैड्रिड के लिए बार्सिलोना के खिलाफ भी नहीं खेल सकेंगे।
विज्ञापन
सुआरेज
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लिश प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की ताजा दौर की कोरोना संक्रमण जांच में 16 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। जून में फुटबॉल बहाल होने के बाद से एक सप्ताह में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। लीग ने कहा कि नौ से 15 नवंबर के बीच 1207 खिलाड़ियों और क्लब स्टाफ की जांच की गई। पॉजिटिव पाए गए लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन वे 10 दिन पृथकवास में रहेंगे।
विज्ञापन
उधर उरूग्वे के लुई सुआरेज और गोलकीपर रौद्र्रिगो मुनोज कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। उरूग्वे फुटबॉल संघ ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय टीम के स्टाफर मटियास फाराल भी पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी ब्राजील के खिलाफ मंगलवार को दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफायर नहीं खेल सकेंगे।
विज्ञापन