{"_id":"0f5dda86-2371-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"14-team-will-play-in-aipst-football-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईपीएसटी फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलेंगी 14 टीमें","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एआईपीएसटी फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलेंगी 14 टीमें
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 31 Oct 2012 09:08 PM IST
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली के डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय पब्लिक सेक्टर फुटबॉल टूर्नामेंट में सार्वजनिक क्षेत्र की 14 टीमें हिस्सा लेंगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से आयोजित कराए जाने वाले इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आठ नवंबर से होगा।
विज्ञापन
डॉ अंबेडकर स्टेडियम में गुरुवार की सुबह उद्घाटन समारोह में सभी टीमों के खिलाडियों के साथ-साथ अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष आर के कुकरेजा उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन मैच ईपीएफओ और बीएसएनएल के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
अन्य मैचों में एफसीआई का मुकाबला आरसीएफ से, एयर इंडिया का मुकाबला बीएचईल से और ओएनजीसी का मुकाबला आरबीआई से होगा। विजेता एवं उपविजेता को आकर्षक ट्रॉफी और पदक दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम के पुरस्कार भी दिए जाएंगे। फाइनल आठ नवंबर को खेला जाएगा और इसका डीडी स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण भी किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन