{"_id":"60c4c7c39546ab4bab5cb2ba","slug":"12-test-positive-for-covid19-from-venezuela-team-including-players-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"Copa America: वेनेजुएला टीम के खिलाड़ी सहित 12 सदस्य कोरोना से संक्रमित ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Copa America: वेनेजुएला टीम के खिलाड़ी सहित 12 सदस्य कोरोना से संक्रमित
Sat, 12 Jun 2021 08:12 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेनेजुएला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेनेजुएला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 12 Jun 2021 08:12 PM IST
सार
विश्व कप और यूरो कप के बाद फुटबॉल का तीसरा बड़ा टूर्नामेंट कोपा अमेरिका 14 जून को मौजूदा चैंपियन ब्राजील और वेनेजुएला के बीच मुकाबले के साथ ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राजील के खिलाफ कोपा अमेरिका के पहले मैच से पूर्व वेनेजुएला के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के 12 सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। ब्राजील के स्वास्थ अधिकारियों ने शनिवार को एक बयान में कहा कि सभी संक्रमित व्यक्तियों को होटल में पृथकवास में रखा गया है। इनमें से किसी के नाम का खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों ने कहा कि रविवार को होने वाला मैच निर्धारित समय पर ही होगा। ब्राजील में अब तक कोरोना संक्रमण से 480000 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि विश्व कप और यूरो कप के बाद फुटबॉल का तीसरा बड़ा टूर्नामेंट कोपा अमेरिका 14 जून को मौजूदा चैंपियन ब्राजील और वेनेजुएला के बीच मुकाबले के साथ ही शुरू हो जाएगा। इससे पहले टीम में संक्रमण की खबर वाकई चौंकाने वाला है। दक्षिण अमेरिका की 10 दिग्गज टीमों के बीच 28 दिन में 28 मुकाबले खेले जाएंगे। अर्जेंटीना के लियोनल मेसी, ब्राजील के नेमार और उरुग्वे के लुईस सुआरेज जैसे स्टार खिलाड़ी अपनी टीमों को चैंपियन बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। कोरोना के कारण दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं है। इस महामारी के कारण यह टूर्नामेंट एक साल बाद आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है
ग्रुप ए : अर्जेंटीना, बोलिविया, उरुग्वे, चिली, पराग्वे।
ग्रुप बी : ब्राजील, कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर व पेरू।