फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football: Lionel Messi will not play in World Cup qualifiers; Thierry Henry steps down as France coach

Football: चिली और कोलंबिया के खिलाफ विश्व कप क्वालिफायर में नहीं खेलेंगे मेसी; हेनरी फ्रांस के कोच पद से हटे

Tue, 20 Aug 2024 11:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Aug 2024 11:23 AM IST
सार

पेरिस खेलों में फ्रांस की ओलंपिक टीम को रजत पदक दिलाने के बाद महान फुटबॉलर थिएरी हेनरी ने सोमवार को कोच का पद छोड़ दिया। फ्रांसीसी फुटबॉल महासंघ ने उनके पद छोड़ने के लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

विज्ञापन
Football: Lionel Messi will not play in World Cup qualifiers; Thierry Henry steps down as France coach
मेसी और हेनरी - फोटो : Twitter

विस्तार

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी चोटिल होने के कारण अर्जेंटीना की तरफ से विश्व कप क्वालीफायर के अगले दो मैच में नहीं खेल पाएंगे। अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने पांच सितंबर को चिली और उसके पांच दिन बाद कोलंबिया के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए सोमवार को अपनी 28 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
विज्ञापन


मेसी अभी दाहिने टखने की चोट से उबर रहे हैं। अर्जेंटीना के कोपा अमेरिका चैंपियन बनने के बाद राष्ट्रीय टीम से संन्यास लेने वाले 36 वर्षीय एंजेल डि मारिया भी टीम में नहीं हैं। विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना छह मैचों के बाद 15 अंकों के साथ दक्षिण अमेरिकी क्वालिफाइंग में शीर्ष पर है।
विज्ञापन

हेनरी ने ओलंपिक के बाद छोड़ा पद
पेरिस खेलों में फ्रांस की ओलंपिक टीम को रजत पदक दिलाने के बाद महान फुटबॉलर थिएरी हेनरी ने सोमवार को कोच का पद छोड़ दिया। फ्रांसीसी फुटबॉल महासंघ ने उनके पद छोड़ने के लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। हेनरी का अनुबंध अगले सत्र तक था और उन्हें अगले महीने 2025 यूरोपीय चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग के लिए फ्रांस की अंडर-21 टीम की कोचिंग फिर से शुरू करनी थी।

हेनरी को उनके काम के लिए धन्यवाद देते हुए महासंघ के अध्यक्ष फिलिप डायलो ने उनके ‘पेशेवरपन, कड़ी मेहनत और राष्ट्रीय नीली जर्सी के प्रति प्रेम’ की प्रशंसा की। हेनरी को एक साल पहले पेरिस ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए पद पर रखा गया था। इस पूर्व फुटबॉलर ने सोमवार को एक बयान में कहा, 'ओलंपिक खेलों में अपने देश के लिए रजत पदक हासिल करना मेरे जीवन के सबसे बड़े गौरव में से एक रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed