फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   first time olympic event held in 16000 kms away from host city surfing event held in tahiti island of france

Paris olympics: 68 साल में पहली बार मेजबान शहर से इतने किमी दूर होगा स्पर्धा का आयोजन, जानें क्या है कारण

Sun, 28 Jul 2024 12:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Jul 2024 12:48 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक में सर्फिंग का आयोजन तहिती द्वीप पर होगा जो पेरिस से 15715 किमी की दूरी पर है। इस स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले 48 खिलाड़ी मेजबान शहर से दूर चुनौती पेश करेंगे।

विज्ञापन
first time olympic event held in 16000 kms away from host city surfing event held in tahiti island of france
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : Paris 2024

विस्तार

पेरिस ओलंपिक की शुरुआत हो चुकी है और शुक्रवार को सीन नदी किनारे इसका रंगारंग कार्यक्रम भी किया गया था। खेल के इस महाकुंभ में कुछ चीजें ऐसी हुई जो पहले कभी नहीं हुई थी। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उद्घाटन समारोह है जो किसी स्टेडियम के बजाए नदी के किनारे किया गया। वहीं, 68 वर्ष में पहली बार एक स्पर्धा का आयोजन मेजबान शहर से करीब 16000 किमी की दूरी पर आयोजित होगा। 
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में सर्फिंग का आयोजन तहिती द्वीप पर होगा जो पेरिस से 15715 किमी की दूरी पर है। इस स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले 48 खिलाड़ी मेजबान शहर से दूर चुनौती पेश करेंगे। सर्फिंग के अलावा सेलिंग और फुटबॉल के मुकाबले क्रमशः मार्सिले और बोर्डिओक्स में आयोजित होंगे जो पेरिस से दूर हैं। सेलिंग और फुटबॉल के इवेंट्स जहां होंगे वो पेरिस से सैकड़ों किमी की दूरी पर हैं, लेकिन सर्फिंग का आयोजन मेजबान शहर से काफी दूर आयोजित हो रहा है। पेरिस ओलंपिक के अधिकारियों ने कथित तौर पर बताया कि सर्फिंग का आयोजन तहिती द्वीप पर कराने का मकसद इन खेलों को पूरे फ्रांस में लोकप्रिय बनाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेलबर्न ओलंपिक में भी हुआ था ऐसा
इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 1956 मेलबर्न ओलंपिक के दौरान भी एक स्पर्धा का आयोजन मेजबान शहर से दूर कराया था। उस वक्त घुड़सवारी का आयोजन स्वीडन के स्टॉकहोम में हुआ था जो मेलबर्न से काफी दूर था। यह ऑस्ट्रेलिया की अश्व संगरोध नीतियों के कारण हुआ था, जिसने आईओसी को इस स्पर्धा को मेजबान शहर से दूर कराने के लिए मजबूर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed