Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Vivaan Kapoor wins silver in men's trap event at ISSF World Championship secure 2028 LA Olympics quota

विश्व चैंपियनशिप: निशानेबाज विवान कपूर ने ट्रैप स्पर्धा में जीता रजत पदक, ओलंपिक कोटा भी पक्का किया

Thu, 12 Nov 2026 07:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Nov 2026 07:00 PM IST
सार

भारतीय निशानेबाज विवान कपूर ने दोहा में जारी आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। विवान ने पुरुष ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। वह स्वर्ण जीतने के करीब थे, लेकिन इससे चूक गए।

विज्ञापन
Vivaan Kapoor wins silver in men's trap event at ISSF World Championship secure 2028 LA Olympics quota
विवान कपूर - फोटो : X

विस्तार

भारत के विवान कपूर गुरुवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुष ट्रैप स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल करने से बेहद करीब से चूक गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस उपलब्धि से उन्होंने हालांकि 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भारत का एक कोटा भी पक्का कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

किस तरह स्वर्ण से चूके विवान 
जयपुर के 24 वर्षीय निशानेबाज विवान शानदार फॉर्म में थे और ऐसा लग रहा था कि वह पुरुष ट्रैप में विश्व खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। उनसे पहले मानवजीत सिंह संधू ने 2006 में क्रोएशिया के जगरेब में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि शूट-ऑफ में विवान एक क्ले बर्ड पर निशाना लगाने से चूक गए और कुवैत के अब्दुलरहमान अलफैहान ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। निर्धारित मुकाबले में दोनों निशानेबाजों ने 30 में से 29 अंक हासिल किए थे जिसके बाद विजेता का फैसला शूट-ऑफ से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक स्पर्धा में पदक जीतने वाले चौथे भारतीय 
इस रजत पदक के साथ विवान अत्यंत प्रतिस्पर्धी पुरुष ट्रैप स्पर्धा में विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए। उनसे पहले दिग्गज निशानेबाज कर्णी सिंह (रजत), मानवजीत सिंह संधू और जोरावर सिंह संधू यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। विवान लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल करने वाले तीसरे भारतीय निशानेबाज भी बन गए। उनसे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जयपाल मालवीय और पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक जीतने वाले नीरज कुमार भारत के लिए ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed