फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   first edition of IGPL will start from September 10 Yuvraj Singh compared it to IPL 48 players will participate

IGPL: आईजीपीएल के पहले संस्करण का आगाज 10 सितंबर से, युवराज सिंह ने की IPL से तुलना; 48 खिलाड़ी लेंगे भाग

Thu, 04 Sep 2025 10:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 04 Sep 2025 10:24 PM IST
सार

प्रत्येक प्रतियोगिता तीन दिवसीय होगी जिसमें कोई कट नहीं होगा। इसमें युवा और अनुभवी गोल्फरों के साथ-साथ महिला पेशेवर और एमेच्योर गोल्फर होंगे। पहले वर्ष में 48 पेशेवर खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें 36 पुरुष और 12 महिलाएं। साथ ही कुछ एमेच्योर खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे जिससे कुल 54 प्रतिभागी होंगे।

विज्ञापन
first edition of IGPL will start from September 10 Yuvraj Singh compared it to IPL 48 players will participate
युवराज सिंह - फोटो : IGPL

विस्तार

इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) ने 10 सितंबर से शुरू होने वाले अपने पहले टूर के कार्यक्रम की गुरुवार को घोषणा की। आईजीपीएल के सह मालिक और ब्रांड दूत युवराज सिंह ने गोल्फ पर इस टूर के संभावित प्रभाव की तुलना क्रिकेट पर आईपीएल प्रभाव से की। भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) और भारतीय महिला गोल्फ संघ (डब्ल्यूजीएआई) के साथ साझेदारी में आईजीपीएल टूर पर 10 प्रतियोगिता का कैलेंडर होगा जिसकी शुरुआत 10 से 12 सितंबर तक चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में होने वाले पहले टूर्नामेंट से होगी।
विज्ञापन


48 खिलाड़ी लेंगे भाग, युवराज ने की आईपीएल से तुलना
प्रत्येक प्रतियोगिता तीन दिवसीय होगी जिसमें कोई कट नहीं होगा। इसमें युवा और अनुभवी गोल्फरों के साथ-साथ महिला पेशेवर और एमेच्योर गोल्फर होंगे। पहले वर्ष में 48 पेशेवर खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें 36 पुरुष और 12 महिलाएं। साथ ही कुछ एमेच्योर खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे जिससे कुल 54 प्रतिभागी होंगे। भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज ने कहा, 'मैं आईजीपीएल का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मुझे लगता है कि हमारे देश में गोल्फ का विकास होना जरूरी है। मुझे लगता है कि इसे हमारी संस्कृति का हिस्सा बनना चाहिए। आईजीपीएल उन्हें निडर होकर दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनने का मौका देगा।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि आईजीपीएल एक ऐसा प्रारूप प्रदान कर रहा है जहां युवा प्रतिभाओं को आगे आने का भरपूर आत्मविश्वास मिलेगा। मेरा मानना है कि यह प्रारूप बहुत अच्छा होगा। मुझे उम्मीद है कि यह गोल्फ की गति को बदल देगा क्योंकि अगर आप आईजीपीएल की तुलना आईपीएल से करें तो आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट और विश्व क्रिकेट की पूरी गतिशीलता को बदल दिया है। अगर आईजीपीएल गोल्फ के लिए ऐसा कर सकता है तो यह देखना अविश्वसनीय होगा।' आईजीपीएल ने एशियाई टूर के साथ भी साझेदारी की है। युवराज ने साथ ही उम्मीद जताई कि किसी दिन आईजीपीएल से निकलने वाले गोल्फर ओलंपिक पदक जीत सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपीएल टूर 2025 कार्यक्रम

चंडीगढ़: 10-12 सितंबर, चंडीगढ़ गोल्फ क्लब
ग्रेटर नोएडा: 17-19 सितंबर, जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स
पुणे: एक-तीन अक्टूबर, द पूना क्लब लिमिटेड गोल्फ कोर्स
हैदराबाद: 24 – 26 अक्तूबर, गोल्फ कोर्स (टीबीए)
कोलकाता: 29 – 31 अक्तूबर, टॉलीगंज क्लब
जमशेदपुर: पांच-सात नवंबर, बेल्डीह गोल्फ कोर्स
मुंबई: 18 – 20 नवंबर, बॉम्बे प्रेसीडेंसी गोल्फ क्लब
आईजीपीएल और एशियाई टूर से संयुक्त रूप से स्वीकृत: 27 – 30 नवंबर, केंसविले गोल्फ रिसॉर्ट
अहमदाबाद: दो-चार दिसंबर, गोल्फ कोर्स तय नहीं
यूएई: आठ – 11 दिसंबर, गोल्फ कोर्स तय नहीं
श्रीलंका: 23 – 25 दिसंबर, रॉयल कोलंबो गोल्फ क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed