{"_id":"de538390-a07b-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"film-bhaag-milkha-bhaag-will-be-released-on-12-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 जुलाई को रिलीज होगी ‘भाग मिल्खा भाग’","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
12 जुलाई को रिलीज होगी ‘भाग मिल्खा भाग’
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 09 Apr 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि वह अपने पिता और महान एथलीट मिल्खा सिंह पर बनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के रिलीज होने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
जीव ने कहा, ‘यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। मैंने इसका ट्रेलर देखा था और तब मेरे तो रौंगटे ही खड़े हो गए थे। मुझे इस फ्ल्मि के रिलीज होने का बेताबी से इंतजार है और मुझे पूरा यकीन है कि यह हिट साबित होगी।’
विज्ञापन
इस बीच मुक्केबाज विजेंदर सिंह का नाम लिए बिना उनके डोपिंग में फंसने के मामले के सवाल पर जीव ने कहा, ‘गोल्फरों का भी ड्रग टेस्ट होता है।
दुबई ओपन में भी मेरा औचक परीक्षण हुआ था। मैं कहना चाहूंगा कि रोल मॉडल होने के नाते हमारी एक सामाजिक जिम्मेदारी होती है कि हम युवा पीढ़ी को एक अच्छा संदेश दें।’
विज्ञापन