फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIH Pro League: Indian hockey team will try to make a comeback against Netherlands

FIH Pro League: नीदरलैंड के खिलाफ वापसी करने के लिए उतरेगी भारतीय हॉकी टीम, पिछले मैच में मिली थी हार

Sun, 08 Jun 2025 10:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 08 Jun 2025 10:49 PM IST
सार

प्रतियोगिता में अभी सात मैच और खेले जाने बाकी हैं और भारत फिलहाल 15 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन
FIH Pro League: Indian hockey team will try to make a comeback against Netherlands
हरमनप्रीत सिंह-हार्दिक सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में नीदरलैंड के खिलाफ सोमवार को यहां होने वाले मैच में पहले मैच में मिली हार से उबरकर जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। भारत ने शनिवार को पहले मैच में एक गोल की बढ़त गंवा दी और उसे ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर भारत
भारतीय टीम ने पहले हाफ के शुरू में अच्छा प्रदर्शन किया और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिला दी। नीदरलैंड ने हालांकि शानदार वापसी की तथा थिज वान डैम के दो गोल की मदद से जीत हासिल की। डैम के गोल में 58वें मिनट में किया गया विजयी गोल भी शामिल था। प्रतियोगिता में अभी सात मैच और खेले जाने बाकी हैं और भारत फिलहाल 15 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन


पिछले मैच में मिली हार पर क्या बोले कोच फुल्टन?
भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, हमने पहले हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन तीसरा क्वार्टर उतना अच्छा नहीं रहा। चौथे क्वार्टर में हमने फिर से अच्छा प्रदर्शन किया और गेंद पर कब्जा करने में सफल रहे, लेकिन हम गोल पर कोई शॉट नहीं लगा पा रहे थे। इस तरह से हारना दुर्भाग्यपूर्ण था, क्योंकि मुझे लगा था कि हम ड्रॉ के लिए प्रयास कर सकते हैं। हम विशेष कर नीदरलैंड जैसी टीम के खिलाफ जितना हो सके उतना अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। अगले वर्ष होने वाले विश्वकप में स्थान पक्का करने के लिए भारत का लक्ष्य शेष मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना तथा अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अधिकतम अंक हासिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने इस साल की शुरुआत में प्रो लीग का घरेलू चरण भुवनेश्वर में खेला था, जहां उसने आठ मैचों में पांच जीत के साथ 15 अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed