फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIH Pro League: After the mens team Indian womens team also lost Australia won the match by 2-1

FIH Pro League: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के बाद महिला टीम भी हारी, ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीता मुकाबला

Sun, 15 Jun 2025 07:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 15 Jun 2025 07:52 PM IST
सार

यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम की लगातार दूसरी हार है। टीम को इससे पहले शुक्रवार 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
FIH Pro League: After the mens team Indian womens team also lost Australia won the match by 2-1
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एफआईएच प्रो लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी लेकिन अंतिम मिनट में गोल खाकर 1-2 से हार गई। इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 2-3 से हराया था। भारतीय पुरुष टीम पहले ही नीदरलैंड और अर्जेंटीना से मैच हार चुकी है।
विज्ञापन


यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम की लगातार दूसरी हार है। टीम को इससे पहले शुक्रवार 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वैष्णवी फाल्के के मैदानी गोल की मदद से भारतीय टीम ने मैच के तीसरे मिनट में ही बढ़त कायम कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के 37वें मिनट में एमी लॉटन के गोल से स्कोर बराबर कर लिया। मैच नियमित समय में बराबरी की तरफ बढ़ रहा लेकिन 60वें मिनट में लैक्सी पिकरिंग ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारतीय खेमे को हताश कर दिया। भारतीय टीम अब मंगलवार को अर्जेंटीना के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed