फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIH Hockey World Cup 2023 PM Narendra Modi congratulated Team India said India is proud to host the World Cup

Hockey World Cup: पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं, बोले- विश्व कप की मेजबानी करने पर भारत को गर्व है

Wed, 11 Jan 2023 08:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 11 Jan 2023 08:21 PM IST
सार

भारत में 15वें हॉकी विश्व कप की शुरुआत शुक्रवार को होनी है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन
FIH Hockey World Cup 2023 PM Narendra Modi congratulated Team India said India is proud to host the World Cup
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी से शुरू होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 से पहले भारतीय हॉकी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। भारत में 15वें हॉकी विश्व कप की शुरुआत शुक्रवार को होनी है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन

भुवनेश्वर को लगातार दूसरी बार मेजबानी का मौका मिला है। 2018 में भी उसने हॉकी विश्व कप का आयोजन किया था। तब बेल्जियम ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को हराया था। प्रधानमंत्री ने बुधवार (11 जनवरी) को ट्वीट कर कहा, "ओडिशा में 2023 हॉकी विश्व कप शुरू हो रहा है, सभी भाग लेने वाली टीमों को मेरी शुभकामनाएं। यह टूर्नामेंट खेल भावना को और मजबूत करे और हॉकी के खूबसूरत खेल को और लोकप्रिय बनाए। भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर गर्व है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत 1975 से नहीं जीता पदक
टूर्नामेंट में 16 देश बेशकीमती ट्रॉफी हासिल करने के लिए संघर्ष करेंगे। भारतीय टीम की नजर 1975 के बाद पदक जीतने पर है। भारत को ग्रुप डी में इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ रखा गया है। 13 जनवरी को टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत स्पेन के खिलाफ करेगी। इसी महीने की 19 तारीख को वेल्स से भिड़ने से पहले 15 जनवरी को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।
विज्ञापन

राउरकेला और भुवनेश्वर में होंगे मैच
भारत चौथी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। 1982 में मुंबई, 2010 में नई दिल्ली और 2018 में भुवनेश्वर में टूर्नामेंट आयोजित हुआ था। राउरकेला में नवनिर्मित बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के साथ-साथ ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में मैचों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed