फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA World cup 2022 Qatar U-turn on the sale of beer two days before the World Cup FIFA may lose 612 crores

FIFA WC: विश्व कप से दो दिन पहले बीयर की बिक्री को लेकर कतर का यू-टर्न, फीफा को लग सकता है 612 करोड़ का चूना

Fri, 18 Nov 2022 11:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Fri, 18 Nov 2022 11:00 PM IST
सार

कतर के शाही परिवार ने इस बात का फैसला लिया है कि बीयर की बिक्री स्टेडियम में नहीं होगी। इस स्थिति ने अब फीफा को संकट में डाल दिया है।

विज्ञापन
FIFA World cup 2022 Qatar U-turn on the sale of beer two days before the World Cup FIFA may lose 612 crores
फीफा विश्व कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कतर में रविवार (20 नवंबर) को 22वें फुटबॉल विश्व कप का आगाज होगा। टूर्नामेंट से दो दिन पहले कतर ने बीयर पीने या बेचने के मामले पर बड़ा यू-टर्न लिया है। आयोजकों ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए बताया है कि कतर में स्टेडियमों के अंदर प्रशंसकों को बीयर नहीं बेची जाएगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में पहले ही इस बात का दावा किया जा रहा था, लेकिन फीफा ने भरोसा दिलाया था कि कतर इस मामले को लेकर नरमी बरतेगा।
विज्ञापन


कतर के शाही परिवार ने इस बात का फैसला लिया है कि बीयर की बिक्री स्टेडियम में नहीं होगी। इस स्थिति ने अब फीफा को संकट में डाल दिया है। उसने विश्व कप के लिए स्टेडियम के अंदर बीयर बेचने के लिए एक कंपनी के साथ करीब 612 करोड़ रुपये का करार कर लिया था। अब उसे यह करार तोड़ना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FIFA WC: मूकोको सबसे युवा तो अल्फ्रेडो सबसे उम्रदराज, जानें फीफा विश्व कप में खिलाड़ियों से जुड़े रोचक तथ्य
विज्ञापन
विज्ञापन


फीफा से बीयर की कंपनी को यह भरोसा मिला था कि वह मैच से तीन घंटे पहले और मैच के एक घंटे बाद स्टेडियम में कुछ स्टॉल पर बीयर बेच सकता है। अब शाही परिवार के इस फैसले के बाद कंपनी और फीफा को झटका लगना तय है। इस निर्णय के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "पूरे मध्य-पूर्व और दक्षिण एशिया से बड़ी संख्या में प्रशंसक भाग ले रहे हैं, जहां शराब संस्कृति में इतनी बड़ी भूमिका नहीं निभाती है। ऐसे में कई प्रशंसकों को शराब की उपस्थिति एक सुखद अनुभव नहीं देगी।"

ये भी पढ़ें: FIFA WC: 2017 में भारत में हुए अंडर-17 विश्वकप में खेले 12 फुटबॉलर कतर में बिखेरेंगे चमक, फिल फोडेन भी शामिल

देश में अल्कोहल रहित बीयर की ही बिक्री जा सकती है। कतर के साथ हुए विचार-विमर्श के बाद फीफा ने अपने बयान में कहा कि फैन फेस्टिवल और प्रशंसकों के एकत्र होने वाले अन्य स्थलों पर बीयर की बिक्री पर रोक रहेगी। सभी 64 मैचों के दौरान अल्काहोल रहित बीयर की ही बिक्री की जा सकेगी। शैम्पेन, वाइन, विहस्की सिर्फ खास क्षेत्र में ही परोसी जाएगी। बीयर की जो कंपनी प्रायोजकों में शामिल है वो हर विश्वकप में लाखों डालर देती है। उसने बड़ी खेप भी ब्रिटेन से कतर पहुंचा दी है। उसे उम्मीद थी कि फैन बड़ी संख्या में इसके सेवन का लुत्फ उठाएंगे। फीफा के साथ कंपनी का 1986 से करार शुरू हुआ था। वह नॉर्थ अमेरिका में होने वाले अगले विश्वकप के लिए अपने करार का नवीनीकरण के लिए बातचीत में लगी है।

ब्राजील को तो बदलना पड़ गया था कानून
ब्राजील में 2014 में हुए विश्वकप में मेजबान को अपने कानून में बदलाव कर स्टेडियम में अल्कोहल की बिक्री को मंजूरी प्रदान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed