फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA World Cup 2022 Lionel Messi breaks Diego Maradona record and equals Pele and Cristiano Ronaldo

FIFA World Cup: लियोनल मेसी ने तोड़ा डिएगो माराडोना का रिकॉर्ड, पेले और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बराबर पहुंचे

Tue, 22 Nov 2022 06:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Tue, 22 Nov 2022 06:02 PM IST
सार

मेसी अर्जेंटीना के लिए चार अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह उनका पांचवां विश्व कप है। उन्होंने 2006, 2014, 2018 और 2022 में गोल किया। 2010 में मेसी एक भी गोल नहीं कर सके थे।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 Lionel Messi breaks Diego Maradona record and equals Pele and Cristiano Ronaldo
लियोनल मेसी - फोटो : FIFA World Cup/twitter

विस्तार

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने मंगलवार (22 नवंबर) को इतिहास रच दिया। कतर विश्व कप के अपने पहले मैच में मेसी ने सऊदी अरब के खिलाफ 10वें मिनट में गोल किया। उन्होंने पेनल्टी पर गोल कर टीम का खाता खोला। हालांकि, मेसी के इस गोल के बावजूद अर्जेंटीना को जीत नहीं मिली। उसे सऊदी अरब ने 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। सऊदी अरब के लिए सालेह अलसेहरी ने 48वें और 53वें मिनट में सालेम अलडावसारी ने गोल किया। 
विज्ञापन


इस हार के साथ अर्जेंटीना के लगातार 36 मैचों में जीत का क्रम टूट गया। इस दौरान वह 25 मैच जीता था और 11 ड्रॉ हुए थे। खिताब की प्रबल दावेदार अर्जेंटीना का मुकाबला अब 27 नवंबर को मैक्सिको और 30 नवंबर को पोलैंड के खिलाफ होगा। सऊदी अरब की विश्व कप इतिहास में यह सिर्फ तीसरी जीत है। अर्जेंटीना को प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए अब अपने बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।
विज्ञापन

मेसी ने ने मैच में हार के बावजूद एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साथ ही चिर-प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी भी कर ली है। मेसी अर्जेंटीना के लिए चार अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह उनका पांचवां विश्व कप है। उन्होंने 2006, 2014, 2018 और 2022 में गोल किया। 2010 में मेसी एक भी गोल नहीं कर सके थे। मेसी ने इस मामले में अपने टीम के पूर्व कप्तान डिएगो माराडोना और बतिस्तुता को पीछे छोड़ दिया। दिवंगत डिएगो माराडोना ने 1982, 1986 और 1994 विश्व कप में गोल किया था। वहीं, बतिस्तुता ने 1994, 1998 और 2002 विश्व कप में गोल किया था।

मेसी फुटबॉल इतिहास में पांचवें ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने चार अलग-अलग विश्व कप में गोल किया है। मेसी ने इस मामले में ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले, जर्मनी के उवे सीलर, मिरोस्लाव क्लोज और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी की। इतना ही नहीं, मेसी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक और रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने विश्व कप में अपना सातवां गोल किया। रोनाल्डो के भी इतने ही गोल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed