फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA World Cup 2022 Do's And Dont's To Keep In Mind When Visiting Qatar This Year Know Rules in Hindi

FIFA WC: कतर में फीफा विश्व कप देखने जा रहे तो गलती से न करें ये काम, गर्लफ्रेंड लेकर गए तो नहीं मिलेगा रूम

Tue, 22 Nov 2022 01:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 22 Nov 2022 01:36 PM IST
सार

कतर ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अरबों रूपये खर्च किए हैं। उसने फैंस की सुविधाओं के लिए कई सारे इंतजाम किए हैं, लेकिन वहां के कई नियमों के कारण उसकी आलोचना हो रही है। इन नियमों को तोड़ने पर कड़ी सजा हो सकती है।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 Do's And Dont's To Keep In Mind When Visiting Qatar This Year Know Rules in Hindi
फुटबॉल फैंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कतर में रविवार (20 नवंबर) से फुटबॉल विश्व कप का आगाज हो चुका है। पहली बार यह टूर्नामेंट मिडिल-ईस्ट में खेला जा रहा है। साथ ही पहली बार नवंबर-दिसंबर में इसका आयोजन हो रहा है। कतर ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अरबों रूपये खर्च किए हैं। उसने फैंस की सुविधाओं के लिए कई सारे इंतजाम किए हैं, लेकिन वहां के कई नियमों के कारण उसकी आलोचना हो रही है। इन नियमों को तोड़ने पर कड़ी सजा हो सकती है।
विज्ञापन


अगर आप फुटबॉल विश्व कप देखने कतर जा रहे हैं तो इन नियमों की जानकारी आपके लिए जरूरी है

हैय्या कार्ड के बिना नहीं चलेगा काम: फुटबॉल के महाकुंभ को देखने के लिए पहली शर्त हैय्या कार्ड है। कतर में टूर्नामेंट देखने की ये पहली शर्त है। इसके बिना वहां एंट्री नहीं मिलेगी। जिनके पास हैय्या कार्ड होगा वही स्टेडियम में मैच देखने जा सकते हैं। इस कार्ड को लेकर फैंस मैच के दिन फ्री में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का लाभ उठा सकते हैं। बच्चों के लिए भी यह कार्ड जरूरी है। कार्ड के लिए फीफा फुटबॉल विश्व कप 2022 के आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके रहने पर वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। कार्ड को दिखाकर आप वहां 23 जनवरी 2023 तक रुक सकते हैं।
विज्ञापन


शराब छलकाने पर कई पाबंदियां: कतर में शराब प्रतिबंध है। इस कारण विश्व कप देखने वालों को बड़ा झटका लगा था। हालांकि, कतर में नियमों में छूट दी। फैंस को शराब पीने की अनुमित तो मिलेगी, लेकिन मैच के दौरान नहीं। वह मैच से तीन घंटे पहले और एक घंटे बाद तक शराब नहीं खरीद सकते हैं। नियम तोड़ने पर जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FIFA WC 2022: कतर में इन स्टार खिलाड़ियों को देखने के लिए बेताब होंगे फैंस, मेसी-रोनाल्डो का आखिरी विश्व कप!

कपड़े पहनने को लेकर अलग से नियम: विश्व कप के दौरान महिला और पुरुष दोनों के लिए कपड़ों को लेकर भी कई नियम बनाए गए हैं। महिलाएं टाइट फिटिंग कपड़े नहीं पहन सकती हैं। इसके अलावा उनके कंधे से ऊपर का हिस्सा ढका होना चाहिए। वह घुटने से ऊपर के कपड़े भी नहीं पहन सकेंगी। महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने होंगे जो उनके पैरों को पूरी तरह ढकता हो। महिलाओं के अलावा पुरुष फैंस भी घुटनों से ऊपर के कपड़े नहीं पहन सकेंगे। साथ ही वह मैच के दौरान स्टेडियम में शर्ट नहीं उतार पाएंगे।


गर्लफ्रेंड के साथ होटल रूम में नहीं मिलेगी एंट्री: कतर में गर्लफ्रेंड के साथ अगर आप जा रहे हैं तो आपको होटल रूम में एंट्री नहीं मिलेगी। वहां के होटलों में शादीशुदा जोड़ों को ही जगह दी जाएगी। कतर में शादी से पहले संबंध बनाना अपराध है।

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: इस विश्व कप में छुपा रुस्तम साबित हो सकती हैं ये टीमें, उरुग्वे सबसे खतरनाक

समलैंगिक फैंस को हो सकती है समस्या: कतर को जब मेजबानी मिली थी तब उसके लिए सबसे बड़ी समस्या समलैंगिक फैंस को एंट्री देने की थी। कतर में समलैंगिकता पर प्रतिबंध है। हालांकि, कतर ने कहा था कि उसके लिए यह बड़ी समस्या नहीं है और फैंस को कोई परेशानी नहीं होगी। टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ समय पहले फीफा विश्व कप के एंबेसडर खालिद सलमान ने कहा कि समैलिंगकता एक मानसिक बीमारी है और कतर आने वाले फैंस पर यहां के नियम लागू होंगे। ऐसे में समलैंगिक फैंस के लिए कतर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed