{"_id":"6386086506c3f27c91520c00","slug":"fifa-world-cup-2022-cristiano-ronaldo-did-not-score-a-goal-against-uruguay-truth-revealed-by-adidas-sensor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cristiano Ronaldo: उरुग्वे के खिलाफ रोनाल्डो ने नहीं किया था गोल, एडिडास के सेंसर से सामने आई सच्चाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Cristiano Ronaldo: उरुग्वे के खिलाफ रोनाल्डो ने नहीं किया था गोल, एडिडास के सेंसर से सामने आई सच्चाई
Tue, 29 Nov 2022 06:55 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:55 PM IST
सार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 54वें मिनट में गोल करने का दावा किया जब उन्हें लगा कि उन्होंने गोल किया है, लेकिन यह गोल फर्नांडिस को दिया गया क्योंकि गेंद उनके क्रॉस के बाद नेट में गई थी।
विज्ञापन
गोल करने के लिए एक्शन में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और एडिडास का सेंसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप में सोमवार (28 नवंबर) को पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच मैच खेला गया। ग्रुप-एच में पुर्तगाल ने 2-0 से जीत हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। उसके लिए इस मैच में ब्रूनो फर्नांडिस ने दोनों गोल किए। उनके पहले गोल को लेकर खूब विवाद हुआ। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उस गोल पर अपना दावा ठोका, लेकिन रेफरी ने खारिज कर दिया।
रोनाल्डो मैच के दौरान इससे नाराज दिखे। वह इस विश्व कप में अपना दूसरा गोल नहीं कर सके। सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर चर्चा हुई। कुछ फैंस को लगता है कि रोनाल्डो ने किया था तो कुछ का मानना इससे बिल्कुल उलट है। मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह बात भी सामने आई कि रोनाल्डो ने इसके लिए पत्रकार पियर्स मोर्गन को मैसेज भी किया। मोर्गन और रोनाल्डो की अच्छी दोस्ती है। उन्होंने अपने साथी पत्रकार को हाल ही में एक इंटरव्यू भी दिया था। रोनाल्डो ने इंटरव्यू में कई खुलासे किए थे।

रोनाल्डो के पक्ष में पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन
रोनाल्डो के गोल को लेकर पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने भी फीफा से अपील करने की बात कही। वह फीफा को इस बात का सबूत देना चाहता है कि यह गोल रोनाल्डो ने की है। इसी बीच, विश्व कप के लिए गेंद को बनाने वाली कंपनी एडिडास ने बयान जारी कर दिया है। उसने साफ किया कि रोनाल्डो ने यह गोल नहीं किया था और उनके शरीर के किसी भी हिस्से से गेंद नहीं लगी थी।
फोटो: एडिडास/फीफा

एडिडास ने जारी किया बयान
ईएसपीएन के मुताबिक, गेंद में लगी सेंसर के जरिए एडिडास ने सही डाटा निकाला है। एडिडास ने अपने बयान में कहा, ''पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच मैच में एडिडास के अल रिहला ऑफिशियल मैच बॉल में मौजूद कनेक्टेड बॉल टेक्नोलॉजी का उपयोग हमने किया है। हमें मैच के पहले गोल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गेंद में कोई संपर्क प्राप्त नहीं हुआ।''

पुर्तगाल ग्रुप में शीर्ष पर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 54वें मिनट में गोल करने का दावा किया जब उन्हें लगा कि उन्होंने गोल किया है, लेकिन यह गोल फर्नांडिस को दिया गया क्योंकि गेंद उनके क्रॉस के बाद नेट में गई थी। उरुग्वे ने 2018 विश्व कप में पुर्तगाल को हराया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। इस मैच के बाद पुर्तगाल ग्रुप एच में शीर्ष पर है, जबकि उरुग्वे घाना के बाद तीसरे स्थान पर है।