{"_id":"6affd37fbcec5da93f086ae9","slug":"leaders-pay-tribute-on-the-milkha-singh-birth-anniversary-social-media-reaction-yogi-adityanath-rekha-gupta-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिल्खा सिंह: फ्लाइंग सिख की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मनोहर लाल खट्टर बोले- प्रेरक यात्रा याद रहेगी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
मिल्खा सिंह: फ्लाइंग सिख की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मनोहर लाल खट्टर बोले- प्रेरक यात्रा याद रहेगी
Fri, 20 Nov 2026 10:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:28 AM IST
सार
भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का आज जन्मदिन है। 20 नवंबर 1929 को जन्मे मिल्खा सिंह फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर थे। उनकी जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
मिल्खा सिंह
- फोटो : IANS
विस्तार
फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारत के महान धावक मिल्खा सिंह की जयंती पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
Trending Videos
मिल्खा सिंह का कैसा रहा था करियर
कामनवेल्थ गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले मिल्खा सिंह पहले भारतीय थे। 20 नवंबर 1929 को जन्मे 'फ्लाइंग सिख' ने रोम के 1960 ग्रीष्म ओलंपिक और टोक्यो के 1964 ग्रीष्म ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था। इसके साथ ही उन्होंने 1958 और 1962 के एशियाई खेलो में भी स्वर्ण पदक जीता था। 1960 के रोम ओलंपिक खेलों में उन्होंने पूर्व ओलंपिक कीर्तिमान तोड़ा, लेकिन पदक से वंचित रह गए। इस दौरान उन्होंने ऐसा नेशनल कीर्तिमान बनाया, जो लगभग 40 साल बाद जाकर टूटा। मिल्खा सिंह को बेहतर प्रदर्शन के लिए 1959 में पद्म अवार्ड से सम्मानित किया गया।

योगी आदित्यनाथ-रेखा गुप्ता ने किया याद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, अपनी अद्भुत गति, अथक परिश्रम और अटूट संकल्प से विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले 'फ्लाइंग सिख', 'पद्म श्री' मिल्खा सिंह की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। संघर्ष से सफलता तक की उनकी प्रेरक यात्रा सदैव युवा खिलाड़ियों को सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, अपने अद्भुत पराक्रम और अथक परिश्रम से विश्व पटल पर तिरंगे का मान बढ़ाने वाले महान धावक, ‘फ्लाइंग सिख’ पद्मश्री मिल्खा सिंह की जयंती पर शत-शत नमन। संघर्ष, संकल्प और पुरुषार्थ से सफलता की नई ऊंचाइयां छूने वाला उनका जीवन देश की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

मनोहर लाल खट्टर ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, अपने अद्भुत एवं अद्वितीय प्रदर्शन से वैश्विक पटल पर मां भारती का मस्तक ऊंचा करने वाले भारतीय खेल जगत के गौरव, फ्लाइंग सिख, पद्मश्री मिल्खा सिंह को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने संघर्ष, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम की अमर गाथा रचकर देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया। खेल के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने वाले आप जैसे देश के महान सपूत सदैव युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, भारत के महान धावक, फ्लाइंग सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान बनाने तक का उनका सफर अद्वितीय है। उनकी मेहनत, समर्पण और उपलब्धियां सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेंगी।