फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA World Cup 2022: Brazil will be the top ranked team in FIFA World Cup, lead over Belgium

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्वकप में ब्राजील होगी शीर्ष रैंकिंग की टीम, बेल्जियम पर बनाई बढ़त

Fri, 07 Oct 2022 03:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Oct 2022 03:54 AM IST
सार

अर्जेंटीना तीसरे नंबर पर और 2018 विश्वकप चैंपियन फ्रांस चौथे स्थान पर बरकरार है। मेजबान कतर 50वीं रैंकिंग की टीम है जो सऊदी अरब (51वीं रैंकिंग) से महज एक पायदान आगे है।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: Brazil will be the top ranked team in FIFA World Cup, lead over Belgium
ब्राजील टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्राजील ने बृहस्पतिवार को जारी ताजा फीफा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर चल रहे बेल्जियम पर अपनी बढ़त बढ़ा ली है, जिससे वह इस साल कतर में 20 नवंबर से शुरू होने वाले विश्वकप में शीर्ष रैंकिंग टीम के तौर पर मैदान पर उतरेगी। ब्राजील ने सितंबर में घाना और ट्यूनीशिया के खिलाफ अपने दो अभ्यास मैच जीते जबकि बेल्जियम को नेशन्स लीग के दो में से एक मैच में नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अर्जेंटीना तीसरे नंबर पर और 2018 विश्वकप चैंपियन फ्रांस चौथे स्थान पर बरकरार है। मेजबान कतर 50वीं रैंकिंग की टीम है जो सऊदी अरब (51वीं रैंकिंग) से महज एक पायदान आगे है। घाना की टीम 61वें स्थान से विश्वकप में निचली रैंकिंग की टीम होगी।
विज्ञापन


विश्वकप में ग्रुप बी रैंकिंग के हिसाब से काफी मजबूत है जिसमें सभी चार टीमें शीर्ष 20 में शामिल है। इसमें इंग्लैंड (पांचवीं), अमेरिका (16वीं), वेल्स (19वीं) और ईरान (20वीं) की टीमें मौजूद हैं। इटली की टीम एक पायदान के फायदे से रैंकिंग में छठे नंबर पर पहुंच गई है पर वह विश्वकप के लिए क्वालिफाई नहीं करने वाली सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed