फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Fifa World Cup 2022 Opening Ceremony Live Streaming Telecast Where and How to Watch Qatar WC Match Online Live

FIFA WC Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही और BTS का दिखेगा धमाल, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव

Sun, 20 Nov 2022 08:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Sun, 20 Nov 2022 08:16 PM IST
सार

ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन 21 नंवबर को होना था, लेकिन फीफा ने कतर के कहने पर 20 नवंबर की तारीख को तय किया। इसमें भारतीय अभिनेत्री और मॉडल नोरा फतेही दिखाई दे सकती हैं।

विज्ञापन
Fifa World Cup 2022 Opening Ceremony Live Streaming Telecast Where and How to Watch Qatar WC Match Online Live
BTS और नोरा फतेही - फोटो : BTS और Nora Fatehi Instagram

विस्तार

कतर में रविवार (20 नवंबर) को 22वें फुटबॉल विश्व कप का आगाज हो जाएगा। 18 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग लेंगी। चार-चार टीमों को आठ ग्रुपों में बांटा गया है। अल बायत स्टेडियम में उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा और यहीं पर टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में कई स्टार दिखाई देंगे।
विज्ञापन

ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन 21 नंवबर को होना था, लेकिन फीफा ने कतर के कहने पर 20 नवंबर की तारीख को तय किया। इसमें भारतीय अभिनेत्री और मॉडल नोरा फतेही दिखाई दे सकती हैं। फीफा ने पिछले महीने विश्व कप के लिए अपना एन्थम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' रिलीज किया था। इसमें नोरा फतेही नजर आई थीं। अब ओपनिंग सेरेमनी में वह स्टेज पर दिखाई दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है BTS?
नोरा के अलावा BTS का परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा। BTS का पूरा नाम बैंगटन सोनयोनडान है। यह दक्षिण कोरिया के सात लड़कों का बैंड है जो दुनिया भर में प्रसिद्ध हो चुका है। इसने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। इस बैंड की शुरुआत 2013 में हुई थी। बैंड ने अपने पहले गाने 'नो मोर ड्रीम्स' से सनसनी मचा दी थी। यह उनके पहले एल्बम '2 कुल 4 स्कूल' का हिस्सा था। यह एल्बन दुनिया भर में काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

आइए जानते हैं उद्घाटन समारोह के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

ओपनिंग सेरेमनी कब देखने को मिलेगा?

ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन 20 नवंबर (रविवार) को देख सकते हैं। यह कतर और इक्वाडोर के बीच होने वाले पहले मैच से पूर्व देखने को मिलेगा।

ओपनिंग सेरेमनी कितने बजे से देख सकते हैं?
कतर में ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे होगी। इसके बाद रात 9:30 बजे से कतर और इक्वाडोर के बीच मैच खेला जाएगा।

ओपनिंग सेरेमनी कौन-कौन परफॉर्म करेंगे?
BTS बैंड सबसे बड़ा आकर्षण होगा। उसके परफॉर्मेंस को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इसमें ब्लैक आइड पीज और कोलंबिया के कलाकार जे बल्विन शामिल हैं। नाइजीरिया के संगीतकार और गीतकार पैट्रिक नैमेका ओकोरी और सितंबर के अंत में विश्व कप 2022 के लिए आधिकारिक एंथम बनाने वाले अमेरिकी रैपर लिल बेबी भी स्टेज पर दिखाई देंगे। नोरा फतेही का जलवा देखने को मिल सकता है।

भारत में ओपनिंग सेरेमनी किस चैनल पर देख सकेंगे?
फीफा विश्व कप के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स18 (Sports18) के पास है। आप स्पोर्ट्स18 के अलावा स्पोर्ट्स18 एचडी (Sports18 HD) चैनल पर ओपनिंग सेरेमनी और मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं ओपनिंग सेरेमनी और विश्व कप के मैच?
विश्व कप के मैचों और ओपनिंग सेरेमनी की लाइव-स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच और ओपनिंग सेरेमनी?
जियो सिनेमा एप पर आप फ्री में मैच देख सकते हैं। बिना सब्सक्रिप्शन के जियो सिनेमा एप पर मैच मुफ्त में देखे जा सकते हैं। आप जियो सिनेमा वेबसाइट पर लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी मुफ्त में मैच देख सकते हैं। जियो सिनेमा अब जियो (Jio), वी (Vi), एयरटेल (Airtel) और बीएसएनएल ( BSNL) ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। जियो सिनेमा सभी मैचों को लाइव-स्ट्रीम करेगा। आप एप पर अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और बंगाली सहित पांच भाषाओं मैच का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed