फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA U-17 Women's World Cup Brazil beat India 5-0 Team India did not get a single win in the tournament

FIFA U-17 Women's World Cup: ब्राजील ने भारत को 5-0 से हराया, टीम इंडिया को टूर्नामेंट में नहीं मिली एक भी जीत

Tue, 18 Oct 2022 01:05 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 18 Oct 2022 01:05 AM IST
सार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में सोमवार (18 अक्तूबर) को ब्राजील के खिलाफ 0-5 से हार गई। वह टूर्नामेंट में अपने सफर का अंत जीत के साथ नहीं कर पाई।

विज्ञापन
FIFA U-17 Women's World Cup Brazil beat India 5-0 Team India did not get a single win in the tournament
भारत बनाम ब्राजील - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में सोमवार (18 अक्तूबर) को ब्राजील के खिलाफ 0-5 से हार गई। वह टूर्नामेंट में अपने सफर का अंत जीत के साथ नहीं कर पाई। मेजबान होने के कारण भारत को इस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला था। ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में उसे अमेरिका के खिलाफ 0-8 और दूसरे मैच में मोरक्को के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं कर सकी। उसने तीन मैच में कुल 16 गोल खाये। वह बिना किसी अंक के चार टीमों के ग्रुप में अंतिम स्थान पर रही। इस ग्रुप से ब्राजील और अमेरिका ने क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। सोमवार को ही मडगांव में अमेरिका ने मोरक्को को 4-0 से हराया। ब्राजील और अमेरिका ने दो जीत और एक ड्रॉ के साथ सात-सात अंक हासिल किए। दोनों के बीच 14 अक्तूबर को हुआ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Real Madrid vs Barcelona: एल-क्लासिको में हारा बार्सिलोना, रियल मैड्रिड 3-1 से जीतकर लीग में शीर्ष पर पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राजील के लिए एलिन ने 40वें और 51वें मिनट में गोल किया। उनके अलावा लॉरा ने 86वें और 90+3वें मिनट में गोल किया। गेबी बर्चोन ने टीम के लिए पहला गोल 11वें मिनट में किया था। मेजबान टीम भले ही यह मैच हार गई, लेकिन मजबूत ब्राजील के सामने उसने अच्छी लड़ाई लड़ी। यह टूर्नामेंट में भारत का सबसे बेहतरीन मैच माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed