{"_id":"687d2b950ece5e846605b48a","slug":"fide-womens-world-cup-humpy-marches-into-semifinals-after-draw-with-song-know-details-2025-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिडे महिला विश्व कप: सोंग से ड्रॉ खेलकर हम्पी सेमीफाइनल में, हरिका और दिव्या टाई-ब्रेक में भिड़ेंगी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
फिडे महिला विश्व कप: सोंग से ड्रॉ खेलकर हम्पी सेमीफाइनल में, हरिका और दिव्या टाई-ब्रेक में भिड़ेंगी
Sun, 20 Jul 2025 11:17 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:17 PM IST
सार
चौथा स्थान पक्का होने के साथ हम्पी को शीर्ष तीन में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे जिससे उन्हें अगले महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह भी मिल जाएगी जिसके लिए शीर्ष तीन खिलाड़ी क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन
कोनेरू हम्पी
- फोटो : Twitter
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने रविवार को चीन की अंतरराष्ट्रीय मास्टर युक्सिन सोंग को चित करके फिडे महिला शतरंज विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सफेद मोहरों से पहला गेम जीतने के बाद हम्पी अंतिम चार में पहुंचने से केवल एक ड्रॉ दूर थीं और उन्होंने चीनी खिलाड़ी के खिलाफ दूसरे गेम में कड़े मुकाबले में ड्रॉ के बाद यह उपलब्धि हासिल की।
चौथा स्थान पक्का होने के साथ हम्पी को शीर्ष तीन में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे जिससे उन्हें अगले महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह भी मिल जाएगी जिसके लिए शीर्ष तीन खिलाड़ी क्वालिफाई करेंगी। भारतीय ग्रैंडमास्टर डी हरिका और हमवतन अंतरराष्ट्रीय मास्टर दिव्या देशमुख के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा जिसका मतलब है कि दोनों सोमवार को होने वाले टाई-ब्रेक में भिड़ेंगी।
ग्रैंडमास्टर आर वैशाली पूर्व विश्व महिला चैंपियन चीन की झोंगयी टैन के खिलाफ हार गईं जबकि उन्होंने पहला गेम ड्रॉ खेला था। टैन के अलावा चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त टिंगजी लेई भी जॉर्जिया की नाना द्जाग्निद्जे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गईं।