{"_id":"680afc828fb65dc22e057124","slug":"federation-cup-animesh-created-national-record-in-200-meters-praveen-equaled-his-record-in-triple-jump-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेडरेशन कप: अनिमेष ने 200 मीटर में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान, ट्रिपल जंप में प्रवीण ने अपने रिकॉर्ड की बराबर की","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
फेडरेशन कप: अनिमेष ने 200 मीटर में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान, ट्रिपल जंप में प्रवीण ने अपने रिकॉर्ड की बराबर की
Fri, 25 Apr 2025 08:37 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 25 Apr 2025 08:37 AM IST
सार
अनिमेष नए राष्ट्रीय कीर्तिमान के बावजूद विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइंग समय 20.16 सेकंड रखा गया हैै।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर में नया राष्ट्रीय कीर्तिमान रच डाला। उन्होंने फेडरेशन कप के अंतिम दिन 20.40 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। 21 वर्षीय कुजूर ने 100 मीटर में रजत पदक जीता था। उन्होंने अमलान बोरगोहेन की ओर से 2022 में बनाए गए 20.52 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। रिलायंस के अमलान यहां 20.80 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
अनिमेष नए राष्ट्रीय कीर्तिमान के बावजूद विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइंग समय 20.16 सेकंड रखा गया हैै। उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग समय 20.53 सेकंड को जरूर पार कर लिया। प्रवीण चित्रवेल ने ट्रिपल जंप में अपने ही राष्ट्रीय कीर्तिमान की बराबरी करते हुए स्वर्ण पदक जीता। चित्रवेल ने 17.37 मीटर की कुदान भरी और अपने रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए इस वर्ष सितंबर माह में टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया। एजेंसी
उत्तर प्रदेश की शैली सिंह ने लंबी कूद में 6.64 मीटर की छलांग लगाते हुए अंजू बॉबी जार्ज का 23 वर्ष पुराना 6.59 मीटर का मीट रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण जीता। शैली ने 6.41 मीटर के एशियाई क्वालीफाइंग दूरी को भी पार किया। 800 मीटर में ट्विंकल चौधरी ने 2.00.71 मिनट का समय निकालते हुए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।