{"_id":"14133950-6bcd-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"fair-elections-demand-in-karate-do-federation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे डू फेडरेशन की निष्पक्ष चुनाव की मांग","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
कराटे डू फेडरेशन की निष्पक्ष चुनाव की मांग
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 31 Jan 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया कराटे डू फेडरेशन ने इस खेल में चल रही गुटबाजी को समाप्त करने के लिए जल्द निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। ऑल इंडिया कराटे डू फेडरेशन के पूर्व सचिव पीआर रमेश और उपाध्यक्ष गणेश ने कहा कि दूसरा गुट फेडरेशन के नाम पर अपनी अवैध गतिविधियां चला रहा है जबकि डिप्टी चैरिटी कमिशनर मुंबई ने 28 दिसंबर 2012 के अपने आदेश में फेडरेशन के विवाद को सुलझा दिया है।
विज्ञापन
रमेश ने कहा कि इस खेल में गुटबाजी चल रही है और इसे समाप्त करने के लिए निष्पक्ष चुनाव कराए जाना जरूरी है। वर्ष 1984 में राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके गणेश के अनुसार उन्होंने खेल मंत्री और खेल सचिव से इस मामले में संपर्क किया था लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला था।
विज्ञापन
गणेश ने आरोप लगाया कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ की इस खेल को बिगाड़ने में अहम भूमिका रही थी। गणेश और रमेश ने साथ ही कहा कि दूसरे गुट को अवैध गतिविधियां चलाने से रोका जाना चाहिए तभी जाकर इस खेल का भला हो पाएगा।
विज्ञापन