{"_id":"634111194dbab61e806441b5","slug":"f1-racer-lewis-hamilton-photo-with-actor-yash-went-viral-fans-asked-will-they-work-together","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamilton and Yash: एफ-1 चैंपियन लुईस हैमिल्टन के साथ अभिनेता यश की तस्वीर वायरल, क्या साथ काम करेंगे दोनों ?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Hamilton and Yash: एफ-1 चैंपियन लुईस हैमिल्टन के साथ अभिनेता यश की तस्वीर वायरल, क्या साथ काम करेंगे दोनों ?
Sat, 08 Oct 2022 11:29 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:29 AM IST
सार
यश ने अब तक अपनी नई फिल्म का एलान नहीं किया है और लुईस हैमिल्टन के साथ उनकी फोटो वायरल होने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों साथ काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन और यश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात बार फॉर्मूला वन रेस जीतने वाले ड्राइवर लुईस हैमिल्टन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में उनके साथ केजीएफ फिल्म के अभिनेता यश भी नजर आ रहे हैं। यश ने अब तक अपनी नई फिल्म का एलान नहीं किया है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये दोनों साथ में काम कर सकते हैं। वायरल फोटो में यश और हैमिल्टन के अलावा चार्लीज एंजल्स की अभिनेत्री एला बलिंस्का भी इस फोटो में नजर आ रही हैं। इससे पहले यश ने टैरन टैक्टिकल में शूटिंग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन एफ वन की दुनिया में जाना-माना नाम हैं और पिछले कई सालों से लोग उनके बारे में जानते हैं, लेकिन यश ने हाल ही में लोकप्रियता हासिल की है। उनकी फिल्म केजीएफ को लोगों ने बहुत पसंद किया था और केजीएफ-2 ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।
Punjab cricket Association: बीसीसीआई के खिलाफ काम कर रहे अधिकारी, हरभजन सिंह ने पत्र लिखकर लगाए बड़े आरोप
Punjab cricket Association: बीसीसीआई के खिलाफ काम कर रहे अधिकारी, हरभजन सिंह ने पत्र लिखकर लगाए बड़े आरोप
हैमिल्टन की उपलब्धियां
हैमिल्टन ने 2008, 2014, 2015, 2017, 2018, 2019, 2020 में फॉर्मूला-वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीती हैं। सबसे ज्यादा एफ-1 चैंपियनशिप जीतने के मामले में वह माइकल शूमाकर की बराबरी पर हैं। वह 100 ग्रांपी जीतने वाले पहले एफ-1 ड्राइवर हैं। 2007 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैमिल्टन एक समय तक वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले ड्राइवर थे।
T20 WC 2022: भारत के खिलाफ मैच के लिए तैयार है पाकिस्तान का यह घातक गेंदबाज, रमीज राजा से बातचीत में खुलासा

यश ने 2007 में की थी पहली फिल्म
यश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत जंबाड़ा हुदुगी (2007) से की थी। इसके बाद उन्होंने मोगिना मनसु और ड्रामा जैसी फिल्मों के साथ काम कर अपना नाम बनाया। हालांकि, उनकी किस्मत 2018 में पलटी, जब उनकी फिल्म केजीएफ शाहरुख खान की फिल्म जीरो के साथ रिलीज हुई। फैंस ने जीरो को पसंद नहीं किया और यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। वहीं केजीएफ को फैंस का भरपूर प्यार मिला और इस फिल्म उम्मीद से कई गुना ज्यादा कमाई की। इसी फिल्म की वजह से यश स्टार बन गए। केजीएफ चैप्टर 2 प्रभास की बाहुबली 2 और आमिर खान की दंगल के बाद दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।
T20 World Cup: टी20 में ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर टीम इंडिया का बेहतरीन रिकॉर्ड, 12 में से जीत चुके सात मैच