फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   European Qualifiers Spain made place for Euro 2024 by defeating Norway Gavi scored the goal

European Qualifiers: नॉर्वे को हराकर स्पेन ने बनाई यूरो 2024 के लिए जगह, गावी ने किया गोल

Mon, 16 Oct 2023 10:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 16 Oct 2023 10:54 PM IST
सार

स्पेन और स्कॉटलैंड ने यूरो 2024 के लिए क्वालिफाई कर लिया। पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं और यह हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में गोल की शुरुआत स्पेन की टीम ने की।

विज्ञापन
European Qualifiers Spain made place for Euro 2024 by defeating Norway Gavi scored the goal
गावी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गावी के एकमात्र गोल की मदद से स्पेन ने यूरोपियन चैंपियनशिप क्वालिफायर के मुकाबले में नॉर्वे को 1-0 से हरा दिया। पूरे मैच में स्पेनिश टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। स्पेन और स्कॉटलैंड ने यूरो 2024 के लिए क्वालिफाई कर लिया। पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं और यह हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में गोल की शुरुआत स्पेन की टीम ने की। गावी ने 49वें मिनट में बॉक्स के अंदर से गोल करके टीम का मैच में खाता खोल दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं और मैच स्पेन ने जीत लिया। तीन बार की यूरोपियन विजेता स्पेनिश टीम 2012 के बाद इस ट्रॉफी को जीतने की कोशिश करेगी। स्कॉटलैंड ने लगातार दूसरी बार यूरो के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, अन्य मुकाबलों में तुर्की की टीम लातविया को 4-0 से हराकर आगे बढ़ने में सफल रही, जबकि क्रोएशिया को ग्रुप-डी में लगातार दूसरी बार हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed