फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Esha Singh Wins Silver After Thrilling Shoot-Off Drama in Asian Games 25m Pistol Final

एशियाड: महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हाईवोल्टेज ड्रामा! ईशा ने खेले पांच टाईब्रेकर, इस तरह लड़कर जीता रजत

Mon, 28 Sep 2026 11:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Sep 2026 11:39 AM IST
सार

ईशा सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। ईशा और किम ह्योन सुक के बीच कांस्य-रजत के लिए तीन शूट-ऑफ हुए, जिसमें ईशा ने बाजी मारी। गोल्ड के लिए जियारुइक्सुआन जियाओ के खिलाफ भी शूट-ऑफ हुआ, लेकिन ईशा को रजत से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Esha Singh Wins Silver After Thrilling Shoot-Off Drama in Asian Games 25m Pistol Final
ईशा सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद भारत की ईशा सिंह ने रजत पदक अपने नाम कर लिया। सांस रोक देने वाले फाइनल में ईशा एक समय तीसरे स्थान पर खिसक गई थीं, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए रजत अपने नाम किया। मुकाबला पांच-पांच शूट-ऑफ यानी टाई-ब्रेकर के रोमांच में पहुंचा, जहां ईशा ने नॉर्थ कोरिया की किम ह्योन सुक को हराकर पहले तो कम से कम रजत पदक पक्का किया। फिर गोल्ड के लिए चीन की जियारुइक्सुआन जियाओ के खिलाफ भी मुकाबला शूट-ऑफ (टाई-ब्रेकर) तक गया, लेकिन ईशा स्वर्ण से चूक गईं।
विज्ञापन


ईशा सिंह के नाम महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल के व्यक्तिगत फाइनल में विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने 26 मई 2026 को जर्मनी के म्यूनिख में 43 अंक का स्कोर कर यह विश्व रिकॉर्ड बनाया था। एशियन गेम्स के फाइनल में रजत पदक जीतने वाली ईशा के लिए यह रिकॉर्ड उनके शानदार प्रदर्शन की एक और बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


10 शॉट से रजत तक, ऐसे आगे बढ़ीं ईशा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
राउंड ईशा का स्कोर स्थिति/खास बात
10 शॉट 9 पहले स्थान पर
25 शॉट 20 शीर्ष तीन में, जियारुइक्सुआन जियाओ और किम के साथ बराबरी
30 शॉट 23 तीसरे स्थान पर, सिर्फ 2 अंक पीछे
40 शॉट 31 तीसरे स्थान पर, पदक की रेस में बरकरार
50 शॉट 38 जियाओ के साथ बराबरी, फाइनल में रजत पक्का
शूटऑफ-1 3/5 किम के साथ बराबरी
शूटऑफ-2 3/5 फिर बराबरी, मुकाबला और आगे बढ़ा
शूटऑफ-3 3/5 किम के 2/5, ईशा ने कम से कम रजत पक्का किया
गोल्ड शूटऑफ-1 4/5 जियाओ के साथ बराबरी
गोल्ड शूटऑफ-2 2/5 जियाओ 3/5, ईशा ने जीता रजत


ईशा, जियाओ और किम

पहले से तीसरे स्थान पर खिसकीं, फिर की शानदार वापसी
ईशा के लिए फाइनल की शुरुआत आसान नहीं रही। वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई थीं। हालांकि, उन्होंने दबाव में शानदार वापसी की और शीर्ष तीन में अपनी जगह बनाए रखी। इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान की लड़ाई बेहद रोमांचक हो गई। 40 शॉट के बाद नॉर्थ कोरिया की किम ह्योन सुक और ईशा सिंह दोनों के 34-34 अंक थे। ऐसे में तीसरे स्थान का फैसला करने के लिए दोनों के बीच शूट-ऑफ टाईब्रेकर हुआ।

दो शूटऑफ में भी नहीं निकला फैसला
 
  • हर शूट-ऑफ में दोनों खिलाड़ियों को पांच शॉट मिलते हैं और सबसे ज्यादा सटीक निशाने लगाने वाली खिलाड़ी बढ़त हासिल करती है। लेकिन पहले शूट-ऑफ में ईशा और किम दोनों ने पांच में से तीन-तीन सटीक निशाने लगाए।
  • इसके बाद दूसरा शूट-ऑफ हुआ। यहां भी दोनों के पांच में से तीन-तीन शॉट सटीक निशाने पर लगे। मुकाबला तीसरे शूट-ऑफ तक पहुंच गया और अब दबाव चरम पर था।
  • तीसरे शूट-ऑफ में ईशा ने बाजी मार ली। उनके तीन शॉट सटीक निशाने पर लगे, जबकि किम के सिर्फ दो शॉट निशाने पर लगे। इस जीत के साथ ईशा ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया और किम को कांस्य पदक मिला।

तीन शूट-ऑफ में हुआ दूसरे-तीसरे स्थान का फैसला
शूट-ऑफ ईशा सिंह किम ह्योन सुक नतीजा
पहला 3 3 बराबरी
दूसरा 3 3 फिर बराबरी
तीसरा 3 2 ईशा जीतीं

नतीजा: तीसरे शूट-ऑफ में ईशा सिंह ने किम ह्योन सुक को 3-2 से हराकर कम से कम रजत पदक पक्का किया। किम को कांस्य पदक मिला।



ईशा और किम के बीच शूटऑफ

गोल्ड के लिए भी शूटऑफ तक पहुंचा मुकाबला
 
  • रजत पक्का करने के बाद ईशा के सामने स्वर्ण पदक के लिए चीन की जियारुइक्सुआन जियाओ थीं। दोनों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा रहा और आखिरी सीरीज के शॉट के बाद स्कोर 38-38 से बराबर था।
  • गोल्ड के लिए भी शूट-ऑफ टाईब्रेकर की जरूरत पड़ी। पहले शूट-ऑफ में जियाओ और ईशा दोनों ने पांच में से चार-चार सटीक निशाने लगाए। ऐसे में एक और शूट-ऑफ हुआ।
  • इस बार जियाओ ने तीन सटीक निशाने लगाए, जबकि ईशा के दो शॉट ही सटीक लगे। इस तरह चीन की जियाओ ने स्वर्ण पदक जीत लिया और ईशा को रजत से संतोष करना पड़ा।



ईशा और जियाओ के बीच शूटऑफ

दो शूट-ऑफ में हुआ स्वर्ण पदक का फैसला
शूट-ऑफ ईशा सिंह जियारुइक्सुआन जियाओ नतीजा
चौथा 4 4 बराबरी
पांचवां 2 3 जियाओ जीतीं

नतीजा: पांचवें शूट-ऑफ में जियारुइक्सुआन जियाओ ने ईशा सिंह को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। ईशा को रजत पदक मिला।

Esha Singh Wins Silver After Thrilling Shoot-Off Drama in Asian Games 25m Pistol Final
ईशा सिंह और मनु भाकर - फोटो : PTI
टीम फाइनल में पांचवें स्थान पर रहा था भारत
ईशा सिंह का रजत पदक भारत के लिए शूटिंग रेंज में एक नाटकीय सुबह का सुखद अंत रहा। इससे पहले भारतीय महिला टीम को निराशा हाथ लगी थी और एक महंगी टारगेट मिस के कारण टीम फाइनल में भारत पांचवें स्थान पर रहा। डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, एशियन गेम्स की रजत पदक विजेता ईशा सिंह और कई बार एशियाड पदक जीत चुकीं राही सरनोबत की भारतीय टीम ने प्रिसीजन और रैपिड इवेंट में कुल 1727-56x का स्कोर किया। इस प्रदर्शन के साथ भारत के हाथ से एक और पदक निकल गया।

सिर्फ ईशा ने फाइनल में बनाई जगह
व्यक्तिगत स्पर्धा में भी भारत की ओर से सिर्फ ईशा ही फाइनल के लिए क्वालिफाई कर पाईं। वह क्वालिफिकेशन में आठवें स्थान पर रहीं। मनु भाकर 11वें और राही सरनोबत 44 निशानेबाजों में 30वें स्थान पर रहीं। फाइनल में जगह बनाने के लिए शीर्ष आठ निशानेबाजों को क्वालिफाई करना था। ईशा और चीनी ताइपे की येन-चिंग चेंग का स्कोर 580-580 अंक था, लेकिन ईशा ने ज्यादा इनर-10 लगाए। ईशा के 22x इनर-10 थे, जबकि चेंग ने 20x इनर-10 लगाए। इसी आधार पर ईशा ने आठवां स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई और बाद में रजत पदक जीतने में सफल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed