फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: Mens Javelin Medal Winners, Indias Yashvir and Rohit wins

एशियाड: पुरुष भालाफेंक में भारत को दो पदक, यशवीर को रजत और रोहित को कांस्य; श्रीलंका के रुमेश ने जीता सोना

Mon, 28 Sep 2026 06:22 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 28 Sep 2026 06:22 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष भालाफेंक में भारत ने दो पदक जीते। यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत, जबकि रोहित यादव ने 84.35 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक हासिल किया। श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे ने 88.55 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम 80.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पदक से चूक गए।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Mens Javelin Medal Winners, Indias Yashvir and Rohit wins
यशवीर सिंह-रोहित यादव - फोटो : ANI

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता, जबकि रोहित यादव 84.35 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहे। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.55 मीटर के शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

यशवीर ने आखिरी प्रयास में रचा कमाल
यशवीर सिंह ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 85.72 मीटर का थ्रो किया। यह उनके करियर का नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 85.41 मीटर था, जो उन्होंने 31 जुलाई 2026 को ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हासिल किया था। अंतिम प्रयास में यशवीर ने अपने ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए 85 मीटर का आंकड़ा पार किया। हालांकि, यह थ्रो स्वर्ण पदक के लिए पर्याप्त नहीं रहा, क्योंकि श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने अपने अंतिम प्रयास में 88.55 मीटर का शानदार थ्रो कर शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित यादव ने कांस्य पर जमाया कब्जा
भारत के दूसरे फाइनलिस्ट रोहित यादव ने भी पोडियम पर जगह बनाई। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 84.35 मीटर रहा, जिसके दम पर उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। रोहित इस प्रतियोगिता में शानदार फॉर्म के साथ उतरे थे। एशियन गेम्स से पहले अगस्त 2026 में उन्होंने भुवनेश्वर में 87.68 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। यह 2026 में उनका सीजन बेस्ट भी था। इस तरह पुरुष भालाफेंक में भारत के दोनों खिलाड़ियों ने पदक जीतकर पोडियम पर जगह बनाई।
विज्ञापन

रुमेश पथिरागे ने जीता स्वर्ण
श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.55 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने प्रतियोगिता के निर्णायक दौर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। रुमेश 2026 में पहले से ही शानदार फॉर्म में थे। एशियन गेम्स से पहले उनका सीजन बेस्ट 92.62 मीटर दर्ज था और वह प्रतियोगिता में शीर्ष दावेदारों में शामिल थे।

अरशद नदीम पदक से चूके
पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम इस बार पदक जीतने में नाकाम रहे। फाइनल में उनका सर्वश्रेष्ठ वैध प्रयास 80.29 मीटर रहा। अंतिम प्रयास में फाउल होने के कारण वह अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सके। एशियन गेम्स से पहले अरशद का 2026 सीजन बेस्ट 81.49 मीटर था, जबकि उनका करियर बेस्ट 92.97 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed