फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   AFI to Approach CAS Over Alleged Wrong Measurement of Shaili Singh’s Long Jump

क्या शैली सिंह के साथ हुई नाइंसाफी?: अंजू बॉबी जॉर्ज का आरोप- छलांग की हुई गलत माप; खेल पंचाट जाएगा एएफआई

Mon, 28 Sep 2026 05:41 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 28 Sep 2026 05:41 PM IST
सार

एशियन गेम्स में लंबी कूद की भारतीय एथलीट शैली सिंह की एक छलांग की माप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उनकी मेंटर अंजू बॉबी जॉर्ज ने आरोप लगाया है कि चौथे प्रयास की दूरी गलत निशान से मापी गई, जिसके चलते शैली पदक से चूक गईं। एएफआई ने आधिकारिक फैसले को चुनौती देने के लिए खेल पंचाट (सीएस) जाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
AFI to Approach CAS Over Alleged Wrong Measurement of Shaili Singh’s Long Jump
शैली सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

एशियन गेम्स में महिला लंबी कूद की भारतीय एथलीट शैली सिंह के प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) का आरोप है कि प्रतियोगिता अधिकारियों ने शैली की एक छलांग की दूरी गलत तरीके से मापी, जिसके कारण वह पदक से चूक गईं। एएफआई ने इस मामले में कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) का रुख करने का फैसला किया है। शैली सिंह ने रविवार को हुए महिला लंबी कूद फाइनल में 6.42 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर चौथा स्थान हासिल किया। भारत की ही एंसी सोजन ने 6.53 मीटर के साथ रजत पदक जीता, जबकि चीन की हुआंग यिंगयिंग ने 6.55 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

चौथे प्रयास की माप को लेकर विवाद
  • विवाद शैली के चौथे प्रयास को लेकर है। आधिकारिक तौर पर उनकी इस छलांग की दूरी 6.41 मीटर दर्ज की गई थी। शैली की मेंटर और दिग्गज लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज का दावा है कि इस प्रयास की सही जगह से माप नहीं की गई।
  • अंजू के मुताबिक, लैंडिंग पिट के पास मौजूद अधिकारी ने शुरुआत में शैली के पैर के निशान को माप के लिए सही निशान माना था। हालांकि, बाद में दूर खड़े एक अन्य अधिकारी ने उससे पीछे मौजूद एक निशान की ओर इशारा किया और उसी स्थान से दूरी मापी गई।
  • अंजू ने पीटीआई से कहा कि नियमों के मुताबिक लैंडिंग पिट के सबसे नजदीक मौजूद अधिकारी द्वारा बताए गए निशान से माप की जानी चाहिए थी। उनका दावा है कि यदि सही निशान से माप होती तो शैली की छलांग स्वर्ण पदक जीतने वाली छलांग से भी आगे हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैली ने दर्ज कराई थी आपत्ति
शैली सिंह ने प्रतियोगिता के दौरान ही इस फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। उस समय अधिकारियों को छलांग से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए थे। अंजू बॉबी जॉर्ज के अनुसार, अधिकारियों ने बाद में उन्हें वीडियो दिखाया, लेकिन वह फ्रंट व्यू था। टीम ने साइड व्यू वीडियो दिखाने की मांग की, क्योंकि उनके मुताबिक इसी एंगल से यह स्पष्ट हो सकता था कि शैली वास्तव में कहां उतरी थीं। इसके बाद मामले को जूरी के सामने अपील के रूप में रखा गया। अंजू के मुताबिक, जूरी ने जवाब दिया कि उसने साइड व्यू वीडियो भी देखा है और पहले के फैसले को बरकरार रखा है।
विज्ञापन

एएफआई अब सीएएस में करेगा अपील
अंजू बॉबी जॉर्ज ने फैसले को शैली के साथ अन्याय बताया है। उन्होंने कहा कि सही माप होने पर शैली के पास पदक, यहां तक कि स्वर्ण पदक जीतने का भी मौका था। एएफआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी पीटीआई से पुष्टि की है कि भारतीय महासंघ इस मामले में लॉज़ेन स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) के समक्ष अपील करने की तैयारी कर रहा है। अब इस मामले में सीएएस का फैसला महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि एएफआई का दावा है कि आधिकारिक माप में गलती के कारण शैली सिंह का वास्तविक प्रदर्शन दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed