फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Durand Cup Foreign teams will return to Durand Cup football tournament after 27 years

Durand Cup: 27 साल बाद डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में होगी विदेशी टीमों की वापसी, चार शहरों में होंगे मैच

Fri, 30 Jun 2023 10:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 30 Jun 2023 10:34 PM IST
सार

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा आयोजित डूरंड कप तीन अगस्त से कोलकाता में शुरू होने वाले 132वें चरण में 24 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की टीमें भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Durand Cup Foreign teams will return to Durand Cup football tournament after 27 years
वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी, थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे। - फोटो : Durand Cup

विस्तार

घरेलू सत्र के शुरुआती टूर्नामेंट डूरंड कप के आयोजकों ने शुक्रवार को कहा कि 27 साल बाद एशिया के इस सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट में विदेशी टीमों की वापसी होगी। डूरंड कप दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है, जिसमें देश भर के शीर्ष भारतीय फुटबॉल क्लब भाग लेते हैं। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा आयोजित डूरंड कप तीन अगस्त से कोलकाता में शुरू होने वाले 132वें चरण में 24 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की टीमें भी शामिल हैं।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को ट्रॉफी टूर शुरू किया जिसे थलसेना प्रमुख मनोज पांडे, वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने हरी झंडी दिखाई। कोलकाता के अलावा मैच गुवाहाटी, कोकराझार और शिलांग में कराए जाएंगे। यह टूर्नामेंट तीन अगस्त से तीन सितंबर के बीच कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल तीन सितंबर को कोलकाता में होगा।
विज्ञापन


तीन ट्रॉफियां लेकर जाती हैं विजेता टीम
डूरंड कप टूर्नामेंट अनोखा है जहां विजेता टीम तीन ट्रॉफियां लेकर जाती हैं। विजेता टीम को डूरंड कप, शिमला ट्रॉफी और प्रेसिडेंट्स कप दी जाती है। शिमला ट्रॉफी पहली बार 1904 में शिमला के निवासियों द्वारा दी गई थी। वहीं, प्रेसिडेंट्स कप को पहली बार 1956 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले एक महीने में ट्रॉफी टूर कार्यक्रम के तहत तीन ट्रॉफियां देश भर में घूमेंगी। ट्रॉफी का प्रदर्शन शिमला, उधमपुर, जयपुर, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, कोकराझार, गुवाहाटी और शिलांग जैसे कुछ प्रमुख शहरों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed