फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   deepaka Won gold in the 12th South Asian Games

12वें दक्षिण एशियाई खेल में जीता गोल्ड, घर में हुआ स्वागत

Tue, 08 Mar 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Tue, 08 Mar 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
deepaka Won gold in the 12th South Asian Games
दीपक राही ने 12वें दक्षिण एशियाई खेल में जीता गोल्ड - फोटो : amar ujala

गुवाहाटी में संपन्न हुए 12वें दक्षिण एशियाई खेल 2016 में भारत को साइकिल राइडर्स में गोल्ड मेडल दिलाने वाले दीपक राही का घर (कोटड़ा कल्याणपुर) पहुंचने पर लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। ग्रामीण बाकायदा उन्हें लेने देहरादून स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। लौटने पर सुद्धोवाला में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राही ने प्रदेश ही नहीं पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन


वहीं, जीआईसी होरावाला में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम आयोजित कर दीपक का स्वागत किया गया। मालूम हो कि दीपक जीआईसी होरावाला के छात्र रह चुके हैं। यहीं से उन्होंने एनसीसी का बी प्रमाण पत्र प्राप्त किया। वर्ष 2005-06 में थानो देहरादून में आयोजित एनसीसी वार्षिक ट्रेनिंग कैंप के दौरान भी उन्होंने 1500 मीटर साइकिल दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। वर्तमान में दीपक राही सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं और उनकी पोस्टिंग महाराष्ट्र में है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर भी वह कई मेडल हासिल कर चुके हैं। दीपक के पिता डीआर भगत (दानीराम) जीआईसी होरावाला में ही दफ्तरी के पद पर तैनात हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य एलपी सिंह यादव, एनसीसी अधिकारी नरेंद्र सिंह तोमर, रमेश चंदेल, भगवती बारूमल, विजय सिंह, अरूण राही, प्रमोद सिंह, प्रमोद कुमार, ओम प्रकाश वर्मा, ओपी सिंह, अशोक कुमार, भगवती प्रसाद सेमवाल, विजयराम कुकरेती, संतन सिंह, खजान सिंह, रमेश चंद्र आजाद, राजपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed