{"_id":"aee78a26-1f97-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"debut-on-flag-off-in-formula-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्मूला वनः फ्लैग ऑफ पर सस्पेंस कायम","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
फॉर्मूला वनः फ्लैग ऑफ पर सस्पेंस कायम
ग्रेटर नोएडा/एजेंसी
Updated Fri, 26 Oct 2012 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होने वाली फॉर्मूला वन रेस में फ्लैग ऑफ को लेकर सस्पेंस अभी भी कायम है। पिछले साल क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इंडियन ग्रां प्री में रेस को झंडी दिखायी थी लेकिन दूसरी इंडियन ग्रां प्री में यह सम्मान किसे मिलेगा, इस पर अभी भी अटकलबाजियों का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
सितारों का लगेगा मेला
लंदन ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त के साथ शूटर गगन नारंग भी रविवार को फॉर्मूला वन रेस का मजा लेंगे। भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ओपनर वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली भी रेस देखने आ सकते हैं। सहवाग और कोहली का कहना था कि यदि वे दिल्ली में मौजूद रहे तो वे रेस देखने जरूर आएंगे। हॉकी के दो स्टार खिलाड़ियों संदीप कुमार और सरदार सिंह के भी एफ वन में आने की उम्मीद है। बॉलीवुड से अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भी यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन