{"_id":"682ac21e146d5bd31103e73a","slug":"daughters-of-labourers-will-play-in-federation-cup-of-handball-some-played-at-national-level-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबॉल: फेडरेशन कप में खेलेंगी मजदूरों की बेटियां, किसी ने नेशनल खेला, कोई है फॉरवर्ड खिलाड़ी; जानें खासियत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
हैंडबॉल: फेडरेशन कप में खेलेंगी मजदूरों की बेटियां, किसी ने नेशनल खेला, कोई है फॉरवर्ड खिलाड़ी; जानें खासियत
Mon, 19 May 2025 11:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 19 May 2025 11:01 AM IST
सार
हैंडबॉल प्रतियोगिता में चयन होने से युवा खिलाड़ी काफी खुश हैं। उनके परिवार में भी खशुी का माहाैल बना हुआ है। गांव के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। हर कोई भगवान से प्रार्थना कर रहा है कि बेटियां अपने खेल में जीतकर लाैटे।
विज्ञापन
सुमन, रेशमा, नैता और उषा का हुआ चयन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Sports News: वाराणसी के ग्रमीण क्षेत्र के मजदूर की बेटियों का हैंडबॉल की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता फेडरेशन कप के लिए चयन हुआ है। इसमें हिस्सा लेने के लिए चयनित चारों खिलाड़ी गोरखपुर शिविर में अभ्यास कर रहीं हैं।
विज्ञापन
36वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला-पुरुष फेडरेशन कप हैंडबॉल प्रतियोगिता गोरखपुर में 23 से 26 मई तक खेली जाएगी। प्रादेशिक टीम के शिविर में मजदूरों की बेटियां वाराणसी की रेशमा यादव, नैना यादव, उषा प्रजापति और सुमन यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वे बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमानंदपुर में डॉ. आशा सिंह की देखरेख में अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
वाजिदपुर निवासी सुमन यादव तीन नेशनल खेल चुकी हैं। उनके पिता राजगीर मिस्त्री हैं। उन्हें विपक्षी खिलाड़ी को छकाते हुए जंप लेकर तेज शॉट मारने में महारत है।
चमाव निवासी रेशमा यादव खेलो इंडिया यूथ नेशनल में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित तीन नेशनल खेल चुकी हैं। पिता ठेकेदारी करते हैं।
नैना यादव राष्ट्रीय खेलो के अलावा तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिता और फेडरेशन कप में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेल चुकी हैं। फॉरवर्ड खिलाड़ी के पिता राजगीर मिस्त्री है।
हटिया निवासी उषा प्रजापति तीन नेशनल खेल चुकी हैं। उषा के पिता मिट्टी निकलने का काम करते हैं। कई बार शानदार गोलकीपिंग कर उत्तर प्रदेश को पदक दिला चुकी हैं।