फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG 2032: Gold Coast may come forward to host Commonwealth Games, mayor hints

CWG 2032: राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए आगे आ सकता है गोल्ड कोस्ट, मेयर ने दिए संकेत

Fri, 21 Jul 2023 05:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Jul 2023 05:08 AM IST
सार

  • 2018 में ऑस्ट्रेलिया में जब पिछली बार इन खेलों का आयोजन हुआ, तब गोल्ड कोस्ट ही था मेजबान
  • 198 पदक हासिल किए थे पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया ने जिसमें 80 स्वर्ण पदक थे

विज्ञापन
CWG 2032: Gold Coast may come forward to host Commonwealth Games, mayor hints
गोल्ड कोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के राज्य विक्टोरिया के 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से हाथ खींचने के बाद गोल्ड कोस्ट इन खेलों के आयोजन के लिए आगे आया है। ऑस्ट्रेलिया में पिछली बार 2018 में राष्ट्रमंडल खेल आयोजित हुए तब गोल्ड कोस्ट ने ही मेजबानी की थी। गोल्ड कोस्ट ऑस्ट्रेलिया के राज्य क्वींसलैंड में स्थित है और उसने 2032 में ब्रिसबेन में ओलंपिक का आयोजन करना है।
विज्ञापन


बीबीसी की एक रिपोर्ट में विक्टोरिया के मेयर टॉम टेटे के हवाले से कहा गया है कि राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन से ओलंपिक की तैयारियों को मदद मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष खेल संस्था एथलेटिक्स ने इस कदम की सराहना की है, उसका कहना है कि गोल्ड कोस्ट इस स्थिति में है कि उसे आगे आना ही चाहिए। पांच साल पहले उसने इन्हीं खेलों की सफल मेजबानी से अपनी क्षमता दिखाई थी।
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) को इन खेलों का मेजबान तलाशने में मुश्किल आ रही थी, तब अप्रैल 2022 में विक्टोरिया आगे आया था लेकिन खर्च लागत बढ़ने के कारण उसने दो दिन पहले मेजबानी से हाथ खींच लिया है। विक्टोरिया प्रमुख डेनिएल एंड्रयूज ने कहा कि लागत लगभग तीन गुनी हो गई है और इसे वहन करना हमारे लिए मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार भी इन खेलों को लेकर यहीं मुश्किलें आई थी जब दक्षिण अफ्रीका के डरबन ने इसके आयोजन से मना कर दिया था और तब बर्मिंघम आगे आया था। इस तरह की अपील सामने आ रही हैं कि बर्मिंघम को ही इन खेलों का स्थायी मेजबान बना देना चाहिए। पिछले वर्ष उसने शानदार आयोजन किया था और ढांचागत सुविधाएं मौजूद हैं। ऐसे में तैयारियों में ज्यादा देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed