{"_id":"62e7f4bfb0d4a731c9275edf","slug":"cwg-2022-silver-winning-weightlifter-sanket-suffered-a-serious-muscle-injury-will-have-to-undergo-an-operati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2022: रजत जीतने वाले वेटलिफ्टर संकेत की मांसपेशियां में लगी गंभीर चोट, कराना होगा ऑपरेशन, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2022: रजत जीतने वाले वेटलिफ्टर संकेत की मांसपेशियां में लगी गंभीर चोट, कराना होगा ऑपरेशन, जानें पूरा मामला
Tue, 02 Aug 2022 10:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, बर्मिंघम
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:47 PM IST
सार
संकेत के कराए गए एमआरआई में उनकी मांसपेशियां फटी निकली हैं। इसके लिए उन्हें ऑपरेशन कराना होगा, साथ ही लंबे समय तक वेटलिफ्टिंग से दूर रहना होगा। सूत्रों के मुताबिक संकेत की सारी रिपोर्ट्स खेल मंत्रालय और साई को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
संकेत महादेव सरगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेल में 55 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीतने वाले सांगली के संकेत सर्गर को उनके करियर को प्रभावित करने वाली चोट लग गई है। प्रतियोगित के दौरान दूसरी लिफ्ट के दौरान कोहनी चोटिल हो जाने के चलते संकेत तीसरी लिफ्ट नहीं उठा पाए थे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन
संकेत के कराए गए एमआरआई में उनकी मांसपेशियां फटी निकली हैं। इसके लिए उन्हें ऑपरेशन कराना होगा, साथ ही लंबे समय तक वेटलिफ्टिंग से दूर रहना होगा। सूत्रों के मुताबिक संकेत की सारी रिपोर्ट्स खेल मंत्रालय और साई को भेज दी गई हैं। उन्हें ये भी बता दिया गया है कि डॉक्टरों ने यहां संकेत का ऑपरेशन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी यह फैसला नहीं हो पाया है कि संकेत का ऑपरेशन बर्मिंघम में ही कराया जाएगा या फिर भारत में। हालांकि, सूत्र यह बताते हैं कि टीम मैनेजमेंट ने संकेत का ऑपरेशन यहीं कराने की सलाह दी है। वहीं जेरेमी को स्वर्ण पदक जीतने के दौरान लगी चोट खतरनाक नहीं है।
शनिवार (30 जुलाई) को वेटलिफ्टिंग के 55 किग्रा भारवर्ग में संकेत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने स्नैच में 113 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 135 किग्रा भार उठाया। इस तरह कुल 248 किग्रा भार उठाकर महाराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने रजत पदक जीत लिया।
रजत पदक जीतने के बाद संकेत सरगर ने कहा, ''हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह पदक आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करता हूं।'' संकेत के रजत जीतने के बाद उनके पिता महादेव सरगर ने कहा, ''मेरे बेटे ने भारत को पहला पदक दिया है इससे हम बहुत खुश हैं। मेरी चाय और पान की दुकान है जिससे मैं अपना खर्चा चलाता हूं। मेरी बेटी ने हरियाणा के पंचकुला में स्वर्ण पदक जीता और बेटे ने लंदन में रजत पदक जीता है जिससे मैं खुश हूं।''