फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cross Country Six out of 44 athletes of 34th Corps won medals second in table

क्रॉस कंट्री: 34वीं वाहिनी के 44 में से छह एथलीट ने जीते पदक, टेबल में दूसरे नंबर पर; पढ़ें खेल की खबरें

Sun, 27 Apr 2025 04:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 04:18 PM IST
सार

वाराणसी में क्राॅस कंट्री, क्रिकेट, हैंडबाॅल, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। आसपास के जिले के खिलाड़ियों ने भी इन खेलों में हिस्सा लिया। अतिथि और दर्शकों ने उनका उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
Cross Country Six out of 44 athletes of 34th Corps won medals second in table
पूर्वी जोन अंत वाहिनी पीएसी की क्राॅस कंट्री के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News Today: 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर पीएसी की ओर से 28वीं अंतर वाहिनी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता रोहनिया तिराहे से शुरू हुई। 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ ने प्रथम और 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर वाराणसी की टीम ने रजत पदक जीता। 
विज्ञापन


शुभारंभ आयोजन सचिव सेनानायक 34वीं वाहिनी पंकज कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में 34वीं वाहिनी पीएस भुल्लनपुर के 44 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और छह खिलाड़ियों सौरभ पांडेय, संदीप यादव, श्याम बाबू गोंड, अनुग्रह त्रिपाठी, अनमोल सिंह और मनीष कुमार ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।
विज्ञापन

Cross Country Six out of 44 athletes of 34th Corps won medals second in table
ऋषभ पाठक। - फोटो : अमर उजाला

तैराकी में 34वीं वाहिनी के ऋषभ ने जीते 4 स्वर्ण
34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर की ओर से 28वीं पूर्वी जोन तैराकी, डाइविंग, वाटर पोलो प्रतियोगिता बीएचयू के स्वीमिंग पूल में हुई। अलग-अलग स्पर्धाओं में 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर के ऋषभ पाठक ने चार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। 

ओवरऑल चैंपियन के लिए 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर और 42वीं वाहिनी नैनी प्रयागराज के बीच लड़ाई है। 200 मीटर व्यक्तिगत मिडल हीट में 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर पीएसी के ऋषभ पाठक ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर बटरफ्लाई में 34वीं वाहिनी के रामसुंदर यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया। 

1500 मीटर फ्री स्टाइल में 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर के अभिलाष यादव ने प्रथम स्थान, 50 मीटर फ्री स्टाइल में ऋषभ पाठक ने प्रथम 800 मीटर फ्री स्टाइल में 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर के अभिलाष यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर बैक स्ट्रोक में 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर के ऋषभ पाठक ने प्रथम, 200 मीटर बटरफ्लाई में 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर में बृजेश बिंद ने प्रथम स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन

Cross Country Six out of 44 athletes of 34th Corps won medals second in table
कबड्डी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

कबड्डी और रस्सीकूद में केवी 39 जीटीसी को पदक
छावनी क्षेत्र के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 54वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल शनिवार को खेला गया। अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग व रस्सीकूद में केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी की टीम ने पीएमश्री  केंद्रीय विद्यालय चोपन को 22-20 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 में पीएमश्री केवी 39 जीटीसी की टीम ने केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर 32- 20 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

रस्सीकूद केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी ने स्वर्ण जीता। विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने पदक देकर सम्मानित किया। संचालन व धन्यवाद उपप्राचार्य अभिषेक त्रिपाठी ने दिया। विजेता टीमों के खिलाड़ी अखिल भारतीय स्तर पर प्रतियोगिता में खेलेंगे। यह प्रतियोगिता केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली की ओर से आगामी जुलाई में खेली जाएगी। 

विज्ञापन

Cross Country Six out of 44 athletes of 34th Corps won medals second in table
अंजलि (बाएं)। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में अंजली
राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के महिला वर्ग के 80 किलो भारवर्ग में वाराणसी की मुक्केबाज अंजली यादव ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सातवीं यूथ अंडर-19 में उन्होंने प्रीक्वार्टर में आंध्रप्रदेश की एन प्राज्ञाना को हराकर कर अगले चक्र में प्रवेश किया है। यह प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही है। 

जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज
जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से 27 अप्रैल को वार्षिक जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। मुनारी स्थित एसबीएस स्पोर्ट्स एकेडमी के खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता स्थल पर ही पहुंच कर खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश कुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा। जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 16 वर्ष से कम उम्र के बालक एवं बालिकाएं हिस्सा ले सकते है। 

लखनऊ के खिलाड़ियों ने जीते नौ स्वर्ण पदक
लखनऊ के खिलाड़ियों ने यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन नौ स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। वहीं गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों ने तीन और वाराणसी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण अपने नाम किए।जूनियर बालक कुमिते (61 किग्रा से कम) में वाराणसी के सुजीत प्रताप सैनी व क्षितिज कुमार ने कांस्य पदक जीते। 

राष्ट्रीय मुक्केबाजी में काशी के सूर्यांश को कांस्य पदक
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में खेले जा रहे राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में वाराणसी के सूर्यांश ने कांस्य पदक जीता है। जिला बॉक्सिंग संघ की अध्यक्ष डॉ. नीलू मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की तरफ से इकलौते खिलाड़ी सूर्यांश सिंह थे। बॉक्सर ने 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में उपलब्धि हासिल की है। 

Cross Country Six out of 44 athletes of 34th Corps won medals second in table
दुर्गाकुंड अंधविद्यालय में दो दिवसीय प्रतियोगिता में योग करते बटुक। - फोटो : अमर उजाला

योग : 180 बटुकों ने फाइनल में बनाई जगह
दुर्गाकुंड के श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में चतुर्थ जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शनिवार को उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि रक्षा मंत्रालय के सीईओ सत्यम मोहन रहे। प्रतियोगिता में जिले के कई विद्यालयों और योग संस्थाओं के 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 



जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वीवी सुंदर शास्त्री ने बताया कि180 खिलाड़ियों को क्वालिफाइंग और फाइनल में प्रर्दशन करने का मौका मिलेगा। 23 राष्ट्रीय और आठ अंतरराष्ट्रीय हिस्सा ले रहे हैं। 

Cross Country Six out of 44 athletes of 34th Corps won medals second in table
टीम में चयनित खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

हैंडबॉल : यूथ क्लब के सामने यूनाइटेड क्लब ने घुटने टेके
तीन राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी यूथ क्लब ने रानी लक्ष्मीबाई जिलास्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के लीग दौर में यूनाइटेड क्लब को 20-2 गोल से हराया। बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमानंदपुर में दोनों टीमों ने तेज खेल दिखाया। 

यूथ क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी नैना यादव और सताक्षी पटेल ने आक्रमण की शुरुआत की। पहले दस मिनट में यूथ क्लब की टीम ने छह गोल की बढ़त ले ली। हाफ टाइम तक यूथ क्लब 12-5 गोल से आगे थी। दूसरे हाफ में यूथ क्लब की टीम ने क्रॉस पास के सहारे यूनाइटेड क्लब के गोल पोस्ट पर तेज हमले किए। लंबी सीटी बजने पर यूथ क्लब की टीम 20-12 से आगे थी। 

नैना, रेशमा, सताक्षी पटेल, सुमन, प्रीति ने चार-चार गोल किए। यूनाइटेड क्लब की ओर से तनु गुप्ता, आरती और शिल्पा ने चार-चार गोल किए।

यूपी हैंडबॉल टीम में काशी की नौ खिलाड़ी शामिल
कर्नाटक में 39 सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम शनिवार को रवाना हुई। कप्तान वाराणसी की रक्षा पटेल को बनाया गया है। टीम में आरती, आकांक्षा, खुशबू, वंशिका, रक्षा पटेल, जान्ह्वी दुबे, नव्या, रोशनी वर्मा को शामिल हैं। टीम मैनेजर चंदौली के अमित कुमार पांडेय बनाए गए हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी है। 

Cross Country Six out of 44 athletes of 34th Corps won medals second in table
केवी संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी पदक के साथ। - फोटो : अमर उजाला

संभागीय खेलकूद में केवी प्रयागराज ओवरऑल चैंपियन
केंद्रीय विद्यालय बीएचयू की ओर से तीन दिवसीय संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को खत्म हुआ। केंद्रीय विद्यालय प्रयागराज की टीम ने अंतिम दिन तीन स्वर्ण पदक जीत ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। अंडर-14 आयुवर्ग के 600 मीटर दौड़ में केंद्रीय विद्यालय भदोही के लकी बिंद ने स्वर्ण, केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ प्रयागराज के रौनक मिश्र ने रजत और केंद्रीय विद्यालय सिद्धार्थ नगर के रवि यादव ने कांस्य पदक जीता।  

अंडर-19 में केंद्रीय विद्यालय प्रयागराज कैंट पार्थ भदौरिया ने स्वर्ण, रविकांत राय ने रजत और केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के शिवांग पांडेय ने कांस्य पदक जीता। 

बढ़ाया मनोबल: विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हार जीत की चिंता छोड़कर खिलाड़ी को खेल पर ध्यान देना चाहिए। उप प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने कहा कि खेल हमें परिश्रम का महत्व सिखाता है। उप प्राचार्य आशुतोष पांडेय ने कहा कि नियमित रूप से खेलकूद में भाग लेने से छात्र अपनी संज्ञात्मक क्षमताओं में सुधार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed