फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Cristiano Ronaldo completes 500 million followers on Instagram the first person to achieve this feat

Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 50 करोड़ फॉलोअर्स पूरे, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले इंसान

Mon, 21 Nov 2022 04:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 21 Nov 2022 04:40 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर ही रोनाल्डो का क्रेज नहीं है। उनके ट्विटर पर भी करोड़ों फॉलोअर हैं। रोनाल्डो के ट्विटर पर 105 मिलियन (10.5 करोड़) फॉलोअर हैं। रोनाल्डो और मेसी इन दिनों कतर में हैं। दोनों की टीमें फीफा विश्व कप में अपनी दावेदारी पेश करने पहुंची है।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo completes 500 million followers on Instagram the first person to achieve this feat
लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और रिकॉर्ड एक साथ चलते हैं। रोनाल्डो फुटबॉल में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। वह खेल मैदान से बाहर भी रिकॉर्ड बनाने के लिए जाने जाते हैं। अब उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर 500 मिलियन (50 करोड़) फॉलोअर्स वाले पहले इंसान बन गए हैं। यह संख्या भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के फॉलोअर्स से दोगुने से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

रोनाल्डो के बाद दूसरे स्थान पर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी हैं। उनके 3.76 मिलियन (37.6 करोड़) फॉलोअर हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही रोनाल्डो का क्रेज नहीं है। उनके ट्विटर पर भी करोड़ों फॉलोअर हैं। रोनाल्डो के ट्विटर पर 105 मिलियन (10.5 करोड़) फॉलोअर हैं। रोनाल्डो और मेसी इन दिनों कतर में हैं। दोनों की टीमें फीफा विश्व कप में अपनी दावेदारी पेश करने पहुंची है।

0mltsi3

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट फॉलोअर्स के मामले में सातवें स्थान पर
इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो और मेसी के बाद फॉलोअर के मामले में तीसरे स्थान पर अमेरिका की मॉडल काइली जेनर हैं। उनके 3.46 मिलियन (34.6 करोड़) फॉलोअर हैं। अमेरिका की गायक सेलेना गोमेज चौथे और अभिनेता ड्वेन जॉनसन चौथे स्थान पर हैं। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली 2.03 मिलियन फॉलोअर (20.3 करोड़) के साथ सातवें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें: FIFA WC 2022: भारत में नफरत फैलाने वाले जाकिर नाइक को कतर से बुलावा, पूरे विश्व कप के दौरान धार्मिक भाषण देंगे
विज्ञापन

आखिरी विश्व कप में उतरे मेसी-रोनाल्डो!
फीफा विश्व कप में सबकी नजरें इस साल लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल पर है। इन दोनों का यह आखिरी विश्व कप माना जा रहा है। ऐसे में इस सदी के ये दो महान फुटबॉलर्स अपनी-अपनी टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे। रोनाल्डो और मेसी दोनों ने ही कोई विश्व कप खिताब नहीं जीता है।

ये भी पढ़ें: FIFA WC: फीफा वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने कतर पहुंचे उपराष्ट्रपति, ओपनिंग सेरेमनी में भी नजर आए

मेसी-रोनाल्डो ने शेयर की थी तस्वीर
हाल ही में विश्व कप से पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हुई। इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया। उन्होंने इसे आइकॉनिक तस्वीर करार दिया। साथ ही इसे 'पिक्चर ऑफ द सेंचुरी' (इस सदी की सबसे शानदार तस्वीर) भी कहा है। दरअसल, इस तस्वीर में मेसी और रोनाल्डो शतरंज खेलते दिख रहे हैं। इसे रोनाल्डो और मेसी ने शेयर भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed