फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Cristiano Ronaldo celebrated Christmas in a unique way jumped into icy water video

Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो ने अनोखे अंदाज में मनाया क्रिसमस का जश्न, माइनस 20 डिग्री ठंडे पानी में लगाई छलांग

Wed, 25 Dec 2024 10:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Dec 2024 10:03 PM IST
सार

पुर्तगाल के महान फुटबॉलर इन दिनों क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ लैपलैंड (फिनलैंड) गए हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक खास वीडियो साझा किया जिसमें उन्हें बर्फीले पानी में डुबकी लगाते देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी चारों ओर बर्फ ही बर्फ है।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo celebrated Christmas in a unique way jumped into icy water video
रोनाल्डो - फोटो : cristiano

विस्तार

दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो कभी अपने खेल को लेकर तो कभी मैदान से बाहर की गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वह एक नए कारनामे के लिए चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, रोनाल्डो ने क्रिसमस का जश्न कुछ इस तरह मनाया कि सभी हैरान रह गए। 
विज्ञापन

बर्फीले पानी में कूदे रोनाल्डो
पुर्तगाल के महान फुटबॉलर इन दिनों क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ लैपलैंड (फिनलैंड) गए हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक खास वीडियो साझा किया जिसमें उन्हें बर्फीले पानी में डुबकी लगाते देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी चारों ओर बर्फ ही बर्फ है। कंप-कंपा देने वाली ठंड के बावजूद वह बर्फीले पानी में उतर गए। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।  दिग्गज ने पूरा वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे रोनाल्डो
यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो में 39 वर्षीय रोनाल्डो अपने परिवार के साथ क्रिसमस का जश्न मनाते दिख रहे हैं। इनमें उनकी पत्नी जॉर्जिना रोड्रिग्ज और उनके बच्चे शामिल हैं। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, मेरे लिए यह एक बहुत ही खास समय है क्योंकि यह ऐसा समय है जो आमतौर पर हमारे पास नहीं होता।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano)


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano)


विज्ञापन



इस तरह मनाया जश्न

10 मिनट के इस वीडियो में रोनाल्डो ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाईं। लैपलैंड में उनकी मुलाकात सांता क्लॉज से भी हुई, जिसने फुटबॉलर और उनके पूरे परिवार के साथ क्रिसमस मनाया। वीडियो के अंत में फुटबॉलर ने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि आगामी वर्ष उनके लिए पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर 2024 जितना शानदार होगा। रोनाल्डो ने कहा- स्पष्ट रूप से मैं 2025 में इस वर्ष के समान या यदि संभव हो तो बेहतर वर्ष की आशा करता हूं…परिवार, दोस्तों और पेशेवर स्तर पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed