फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Cristiano Ronaldo blasts at Ten Hag and Manchester United before FIFA WORLD CUP 2022 SAYS I felt betrayed

Ronaldo: विश्व कप से पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड और कोच पर फूटा रोनाल्डो का गुस्सा, कहा- मेरे साथ धोखा हुआ

Mon, 14 Nov 2022 06:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Mon, 14 Nov 2022 06:02 PM IST
सार

रोनाल्डो को इस सीजन में क्लब के कई मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। यहां तक कि उन्हें शुरुआती एकादश में भी शामिल नहीं किया गया। वह कई मुकाबलों में सब्सीट्यूट के रूप में उतरे। रोनाल्डो को रविवार को फुलहम के खिलाफ भी टीम में नहीं रखा गया।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo blasts at Ten Hag and Manchester United before FIFA WORLD CUP 2022 SAYS I felt betrayed
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के महानतम फुटबॉलर में एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा विश्व कप से कुछ दिन पहले अपने क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड पर धोखा देने का आरोप लगाया है। रोनाल्डो ने एक इंटरव्यू में मैनचेस्टर यूनाइटेड और क्लब के मैनेजर एरिक टेन हैग पर कई आरोप लगाए। उन्होंने यह भी दावा कि क्लब में शामिल कुछ वरिष्ठ लोग उन्हें ओल्ड टैफर्ड (मैनचेस्टर यूनाइटेड का होमग्राउंड) में नहीं देखना चाहते हैं। इस इंटरव्यू के सामने आने के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड ने रोनाल्डो के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। क्लब ने तय किया है कि वह रोनाल्डो पर एक मिलियन पाउंड (लगभग 9.55 करोड़) के जुर्माने की मांग करेगा।
विज्ञापन


रोनाल्डो को इस सीजन में क्लब के कई मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। यहां तक कि उन्हें शुरुआती एकादश में भी शामिल नहीं किया गया। वह कई मुकाबलों में सब्सीट्यूट के रूप में उतरे। रोनाल्डो को रविवार को फुलहम के खिलाफ भी टीम में नहीं रखा गया। टीम ने इस मैच को 2-1 से जीता था। मशहूर पत्रकार पियर्स मॉर्गन को दिए इंटरव्यू में रोनाल्डो ने कई चीजों का खुलासा और अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन


एरिक टेन हैग ने मुझे सम्मान नहीं दिया: रोनाल्डो
रोनाल्डो ने मैनेजर एरिक टेन हैग के बारे में कहा, ''मेरे मन में उनके (टेन हैग) के लिए सम्मान नहीं है क्योंकि वह मेरे लिए सम्मान नहीं दिखाते हैं। यदि आप मेरे लिए सम्मान नहीं रखते हैं, तो मैं आपके लिए कभी भी सम्मान नहीं रखूंगा।" रोनाल्डो 2021 में 12 साल बाद क्लब से जुड़े थे। उन्होंने 2009 में मैनचेस्टर यूनाइटेड का साथ छोड़ा था। इसके बाद वह स्पेन के मशहूर क्लब रियल मैड्रिड गए थे। वहां से फिर वह इटली के क्लब युवेंटस की ओर से खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FIFA World Cup: क्रिकेट का मेला खत्म, अब चढ़ेगा फुटबॉल का खुमार, मेसी से लेकर रोनाल्डो तक दिखाएंगे जादू


रोनाल्डो 2022-23 सीजन से पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें नया क्लब नहीं मिल पाया। रोनाल्डो ने कहा, ''"मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मुझे बाहर करने की कोशिश की। न केवल प्रबंधक, बल्कि क्लब में रहने वाले दो-तीन वरिष्ठ लोग भी इसमें शामिल हैं। मुझे विश्वासघात महसूस हुआ। लोगों को सच्चाई सुननी चाहिए। ऐसा लगता है कि कुछ लोग मुझे यहां नहीं देखना चाहते थे। यह सिर्फ इस साल की बात नहीं है, बल्कि पिछले सीजन में भी ऐसा ही था।''

ये भी पढ़ें: Mukesh Ambani: लिवरपूल को 381 अरब रुपये में खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी, 12 साल बाद बिकने के कगार पर यह टीम

सिटी की जगह यूनाइटेड को क्यों चुना?
रोनाल्डो जब युवेंटस को छोड़ने वाले थे तब यह कहा गया कि वह मैनचेस्टर सिटी में जाएंगे। सिटी की टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड की मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। किसी भी यूनाइटेड फैन को यह मंजूर नहीं था कि उनका पूर्व स्टार खिलाड़ी सिटी की ओर खेले। रोनाल्डो ने अंत में अपनी योजना में बदलाव किया और मैनचेस्टर सिटी की जगह मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़ गए। इस वाकये को लेकर रोनाल्डो ने कहा, ''उन्होंने अपनी दिल की सुनी। उन्होंने (मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व मैनेजर सर एलेक्स फर्ग्यूसन) ने कहा कि यह असंभव होगा कि तुम मैनचेस्टर सिटी में जाओ। मैंने कहा कि ठीक है बॉस।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed