फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Cristiano Ronaldo 1st goal of the season scored in Europa League first time in 20 years man united vs sheriff

Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो का सीजन में पहला गोल, 20 साल के करियर में पहली बार यूरोपा लीग में किया स्कोर

Fri, 16 Sep 2022 10:10 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोल्डोवा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोल्डोवा Published by: रोहित राज Updated Fri, 16 Sep 2022 10:10 AM IST
सार

रोनाल्डो के चैंपियंस लीग में 141 गोल हैं, लेकिन मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम इस बार चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। रोनाल्डो इस कारण क्लब भी छोड़ना चाहते थे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका और उन्हें दूसरे स्तर के टूर्नामेंट यूरोपा लीग में खेलने के लिए उतरना पड़ा।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo 1st goal of the season scored in Europa League first time in 20 years man united vs sheriff
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस सीजन का पहला गोल आखिरकार कर दिया। उन्होंने यूईएफए यूरोपा लीग में गुरुवार (15 सितंबर) को इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से खेलते हुए मोल्डोवा के क्लब शेरिफ तिरासपोल के खिलाफ गोल किया। 2022-23 सीजन में रोनाल्डो सात मैचों में एक भी गोल नहीं कर पाए थे। उन्होंने पहली बार गेंद को गोलपोस्ट में डाला।
विज्ञापन

रोनाल्डो अपने 20 साल के करियर में दूसरी बार यूरोपा लीग में उतरे हैं। वह इससे पहले 2002 में पुर्तगाल के क्लब स्पोर्टिंग क्लब के लिए खेले थे, लेकिन तब गोल नहीं कर पाए थे। उन्होंने पहली बार यूरोपा लीग में किया है। वह इससे बड़े टूर्नामेंट यूईएफए चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो के क्लब करियर का यह 699वां गोल है। शेरिफ ऐसा 124वां क्लब बना, जिसके खिलाफ रोनाल्डो ने गोल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस लीग में नहीं खेल पाए रोनाल्डो
रोनाल्डो के चैंपियंस लीग में 141 गोल हैं, लेकिन मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम इस बार चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। रोनाल्डो इस कारण क्लब भी छोड़ना चाहते थे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका और उन्हें दूसरे स्तर के टूर्नामेंट यूरोपा लीग में खेलने के लिए उतरना पड़ा। रोनाल्डो को 'मिस्टर चैंपियंस लीग' भी कहा जाता है।
विज्ञापन

यूनाइटेड के लिए सैंचो ने किया पहला गोल
ग्रुप-ई के अपने दूसरे मैच में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने शानदार प्रदर्शन किया। जेडोन सैंचो ने टीम के लिए 17वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद हाफटाइम से ठीक पहले यूनाइटेड को पेनल्टी मिल गई। रोनाल्डो ने 39वें मिनट में कोई गलती नहीं की और शेरिफ के गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। यूनाइटेड दो मैचों में तीन अंकों के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उसे पिछले मैच में स्पेन के क्लब रियल सोसिदाद ने हराया था। टूर्नामेंट में यूनाइटेड का अगला मुकाबला साइप्रस के क्लब ओमोनिया एसफसी से होगा।

रोमा ने एचजेके को हराया
इटली के क्लब रोमा ने फिनलैंड के क्लब एचजेके को 3-0 से हराया। रोमा के लिए इस मैच में स्टार स्ट्राइकर पाउलो डाइबाला ने 47वें मिनट में पहला गोल किया। उनके बाद लोरेंजो पेलग्रिनी ने 49वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल किया। 68वें मिनट में आद्रें बेलोटी ने गोल कर रोमा को मैच में 3-0 से आगे कर दिया। मशहूर मैनेजर जोस मोरिन्हो की कोचिंग में रोमा की टीम पिछले सीजन में यूईएफए कांफ्रेंस लीग जीती थी। उसके बाद उसे यूरोपा लीग में खेलने का मौका मिला। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में रोमा को बुल्गारिया के क्लब लुडोगोरेट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उसके दो मैचों में तीन अंक हो गए हैं। रोमा अभी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed