फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   cricketer bhuvneshwar kumar's father is in tention

भुवनेश्वर के पिता से महिला पुलिस ने 83 लाख ठगे

Thu, 21 Jan 2016 02:02 PM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:02 PM IST
विज्ञापन
cricketer bhuvneshwar kumar's father is in tention

टीम इंडिया के क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता के साथ दिल्ली की महिला पुलिसकर्मी ने 83 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामला बुलंदशहर की जमीन से जुड़ा हुआ है। मामले में एसएसपी ने आरोपी कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट भेज दी है। आरोपी कर्मी को बर्खास्त की संस्तुति के बाद जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन


एसएसपी डीसी दूबे का कहना है कि इस प्रकरण में महिला महिला कांस्टेबल के खिलाफ गंगानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। जिसमें विवेचक ने उसके खिलाफ सुबूत पेश किए हैं। जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से सिपाही को बर्खास्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार गंगानगर निवासी किरणपाल से जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर बुलंदशहर के अछौता थानाक्षेत्र के बरारी गांव निवासी रनवीर व उसके परिवार ने पांच माह पूर्व 83 लाख रुपये लिए थे। आरोपियों ने न जमीन दी और न उनका पैसा लौटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भुवी ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

cricketer bhuvneshwar kumar's father is in tention

रिटायर सब इंस्पेक्टर किरणपाल क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता हैं। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस ने रनवीर और उसकी पत्नी देवेंद्री, बेटी लवली समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी रनवीर ट्रिपल मर्डर में पहले से जेल में बंद है।


एसएसपी डीसी दूबे का कहना है कि रनवीर की बेटी लवली दिल्ली के सोनिया विहार थाने में कांस्टेबल है। उसके नामजद होने के चलते इस केस के विवेचक श्रवण कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी में लवली की भूमिका सामने आयी है।

नोटिस भेजने के बावजूद भी लवली ने कोई जवाब नहीं लिया। जिसके चलते बुधवार को लवली को बर्खास्त करने की संस्तुति कर पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्वी) दिल्ली को भेज दी गई। एसएसपी ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

गौरतलब है कि क्रिकेटर भुवी इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में बतौर क्रिकेटर खेल रहे हैं। भुवी की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मोहम्मद शमी भी आए थे चर्चा में

cricketer bhuvneshwar kumar's father is in tention

चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो चुके मोहम्मद शमी भी इसी माह चर्चा में आए थे। ऐसी खबर आई थी कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई हसीब अहमद ने बुधवार शाम बुढ़नपुर पुल के पास पुलिस से हाथापाई कर गोकशी के एक आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। इसके बाद सूचना मिलने पर डिडौली कोतवाली से पहुंची फोर्स ने हसीब को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने तब इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पार्टी पर हमला करने और आरोपी को छुड़ाने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जबकि इस मामले में इस्तेमाल कार को सीज कर दिया गया था।

अमरोहा के डिडौली कोतवाली पुलिस ने शाम को गांव बुढ़नपुर के पुल के पास से गोकशी के आरोपी रिजवान पुत्र तहजीब निवासी गांव सहसपुर, अलीनगर को गिरफ्तार किया था।

आरोप था कि इस दौरान मोहम्मद शमी का भाई हसीब पुत्र तौसीफ अहमद अपने साथियों को लेकर डस्टर कार से मौके पर पहुंच गया। यहां रिजवान को छुड़ाने के लिए पुलिस से उलझ गया, पुलिस से हाथापाई भी की। पुलिस हसीब अहमद की कार को सीज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed