{"_id":"5bf53197bdec2269bb42106f","slug":"cooch-behar-trophy-match-in-green-park-stadium-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ पर 147 रनों की बढ़त, शतक से चूके समीर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
छत्तीसगढ़ पर 147 रनों की बढ़त, शतक से चूके समीर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 21 Nov 2018 03:56 PM IST
सार
- समीर चौधरी के 99 और आर्यन के 66 रन की बदौलत यूपी ने बना लिए हैं 296 रन
- छत्तीसगढ़ के गेंदबाज शाश्वत मिश्रा भी चमके, पांच विकेट झटके
विज्ञापन
कूच बिहार (अंडर-19) ट्राफी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समीर चौधरी (99 रन) और आर्यन शर्मा (66 रन) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत यूपी ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 296 रन बनाकर छत्तीसगढ़ पर 147 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। क्रीज पर ध्रुव चंद्र (35) और अक्षय सेन अभी डटे हुए हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से शाश्वत मिश्रा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 82 रन देकर पांच विकेट झटके।
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही कूच बिहार (अंडर-19) ट्राफी के पहले मैच में छत्तीसगढ़ की टीम पहले ही दिन 149 रनों पर ढेर हो गई थी। यूपी की टीम ने बगैर किसी नुकसान के 27 रन बना लिए थे।
दूसरे दिन अंचित यादव और कप्तान आर्यन शर्मा ने खेल को आगे बढ़ाया। 44.2 ओवरों में 99 रन पर अंचित को शाश्वत ने बोल्ड मार दिया। इस समय अंचित का व्यक्तिगत स्कोर 44 रन था। इसके बाद आदित्य बल्लेबाजी करने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही कूच बिहार (अंडर-19) ट्राफी के पहले मैच में छत्तीसगढ़ की टीम पहले ही दिन 149 रनों पर ढेर हो गई थी। यूपी की टीम ने बगैर किसी नुकसान के 27 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
दूसरे दिन अंचित यादव और कप्तान आर्यन शर्मा ने खेल को आगे बढ़ाया। 44.2 ओवरों में 99 रन पर अंचित को शाश्वत ने बोल्ड मार दिया। इस समय अंचित का व्यक्तिगत स्कोर 44 रन था। इसके बाद आदित्य बल्लेबाजी करने आए।
विज्ञापन
कूच बिहार (अंडर-19) ट्राफी
- फोटो : अमर उजाला
लंच के ठीक पहले शाश्वत ने आर्यन को भी 66 रनों पर चलता कर दिया। लंच तक यूपी का स्कोर 50 ओवरों में दो विकेट पर 111 रन था। इसके बाद आदित्य शर्मा भी कुछ खास नहीं कर पाए और 130 रन के स्कोर पर अपना विकेट खो बैठे।
ठीक एक रन के बाद बादल के रूप में यूपी का चौथा विकेट भी गिर गया। इसके बाद समीर चौधरी बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 90.3 ओवरों में यूपी का पांचवां विकेट अंश यादव के रूप में 250 रनों पर गिरा। अंश ने 29 रन बनाए थे। छठा विकेट यूपी का समीर चौधरी के रूप में गिरा। समीर महज एक रन से शतक बनाने से चूक गए।