हो गया कॉमनवेल्स गेम्स का आगाज, अब पदक की आस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगारंग प्रस्तुतियों और कलाकारों के हैरतअंगेज कारनामों के साथ ही बुधवार को देर रात बीसवें कॉमनवेल्थ गेम्स का भव्य आगाज हो गया।
समारोह में स्कॉटलैंड की परंपरा और संस्कृति की ऐसी छटा बिखरी कि देखने वाले मंत्रमुग्ध होकर बस देखते ही रह गए। सेल्टिक पार्क में करीब 40 हजार लोग इस अद्भुत, असाधारण और मनमोहक प्रदर्शन के गवाह बने।
समारोह के जबरदस्त आगाज के बाद अब लोगों को अगले 11 दिन तक खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
धरती के सबसे तेज इंसान उसेन बोल्ट कौन सा नया रिकॉर्ड बनाएंगे, भारत इस बार पदक तालिका में किस पायदान पर रहेगा या फिर सरदार सिंह की अगुआई में हॉकी टीम किस तमगे तक पहुंच पाएगी। ऐसे सभी सवालों के जवाब आपको कुछ ही दिन में मिल जाएंगे।
11 दिन तक होंगे गेम्स

भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
भारत ने दिल्ली में 2010 में हुए पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 101 तमगे जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था। अब उसके सामने अपने इस प्रदर्शन में सुधार करने की चुनौती है।
आज खास :-
बृहस्पतिवार को भारतीय खिलाड़ी भारोत्तोलन, बैडमिंटन, हॉकी, जूडो, स्विमिंग, साइक्लिंग, स्क्वैश जैसे खेलों में हाथ आजमाएंगे। इनमें से भारोत्तोलन में पदक का खाता पहले दिन ही खुल सकता है।
71 देशों से होकर गुजरी क्वींस बेटन रिले ने 288 दिनों में कुल एक लाख नब्बे हजार किलोमीटर का फासला तय किया।