फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India Medals After Historic Day in Glasgow Boxing Athletics Medal Winners

CWG 2026 Medals Tally: 30 पदकों के साथ तालिका में किस स्थान पर है भारत? किस एथलीट ने दिलाया कौन सा मेडल? जानें

Sat, 01 Aug 2026 05:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 01 Aug 2026 05:46 PM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 10वें दिन भारत के मुक्केबाज जमकर बरस रहे हैं। साथ ही पदकों की भी बरसात हो रही है। भारत ने खबर लिखे जाने तक 30 पदक जीत लिए हैं। इनमें आठ स्वर्ण, 15 रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। 

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India Medals After Historic Day in Glasgow Boxing Athletics Medal Winners
जूडो में स्वर्ण जीतने वाले अस्मिता और हर्ष - फोटो : IANS

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार भारत के लिए एक और यादगार दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने खबर लिखे जाने तक तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य समेत कुल सात पदक अपने नाम किए। बॉक्सिंग में प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगा बुलंद किया, जबकि जादूमणि सिंह ने पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड अपने नाम किया। पैरा एथलेटिक्स में सोमन राणा (स्वर्ण) और शुभम जुयाल (रजत) ने पुरुष शॉटपुट F57 में भारत को डबल सफलता दिलाई। वहीं, एथलेटिक्स में ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु ने सफलता हासिल की। इन शानदार प्रदर्शनों की बदौलत भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 30 (8 स्वर्ण, 15 रजत और 7 कांस्य) हो गई। इसके बावजूद भारतीय दल पदक तालिका में छठे स्थान पर बना हुआ है। 
विज्ञापन

Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India Medals After Historic Day in Glasgow Boxing Athletics Medal Winners
जैस्मिन और प्रीति ने स्वर्ण जीते हैं - फोटो : IANS
बॉक्सिंग से शुरू हुआ सिलसिला
शनिवार को भारत के पदकों की शुरुआत बॉक्सिंग से हुई। इसके बाद एथलेटिक्स में भी पदक आए।
 
  • प्रीति पवार को गोल्डन पंच: भारत की प्रीति पवार ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने महिला बॉक्सिंग के 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में कनाडा की स्कार्लेट डेलगाडो को सर्वसम्मति से हराया। प्रीति ने 5-0 से मैच अपने नाम किया।
  • जैस्मिन लंबोरिया को गोल्डन पंच: इसके कुछ ही मिनट बाद मुक्केबाजी में ही जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत का यह बॉक्सिंग में दूसरा स्वर्ण पदक रहा और ओवरऑल सातवां स्वर्ण पदक रहा। जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग बॉक्सिंग में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को सर्वसम्मति से 5-0 से हरा दिया।
  • ट्रिपल जंप में भारत के दो और पदक: भारत ने पुरुष ट्रिपल जंप में दो और पदक जीत लिए हैं। प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर के जंप अटैम्प्ट के साथ रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, भारत के ही सेल्वा प्रभु ने 16.52 के सर्वश्रेष्ठ अटैम्प्ट के साथ कांस्य पदक जीता। ट्रिपल जंप का यह ऐतिहासिक मौका है। प्रवीण पहले भी पदक जीत चुके हैं, लेकिन सेल्वा ने भी अच्छी टक्कर दी। इस इवेंट का गोल्ड जाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने जीता। उनका बेस्ट अटैम्प्ट 16.72 मीटर का रहा।
  • जादूमणि को मिला रजत: जादूमणि सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता। जादूमणि को ऑस्ट्रेलिया के झाई डिक्सन के खिलाफ पुरुष 55 किग्रा वर्ग के फाइनल में सर्वसम्मत फैसले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। जादूमणि ने पहला राउंड खंडित फैसले में अपने नाम किया था, लेकिन डिक्सन ने अगले दोनों राउंड में दमदार वापसी की और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।
  • पैरा शॉट पुट में दो पदक: भारत को पैरा एथलेटिक्स में दोहरी सफलता मिली। भारत के सोमन राणा ने स्वर्ण और शुभम जुयाल ने रजत पदक अपने नाम किया है। सोमन ने 13.40 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से स्वर्ण पदक जीता। वहीं, जुयाल ने 13.28 मीटर के प्रयास से रजत पदक अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India Medals After Historic Day in Glasgow Boxing Athletics Medal Winners
सोमन और शुभम - फोटो : Twitter
शुक्रवार को जूडो में रचा था इतिहास
शुक्रवार को भारत ने जूडो में पहली बार दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर नया इतिहास रचा था। 48 किग्रा वर्ग में त्रिपुरा की अस्मिता डे राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने कनाडा की हेडी क्वाच को गोल्डन स्कोर में हराया। पुरुष 60 किग्रा वर्ग में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बनने का गौरव हासिल किया। वहीं यामिनी मौर्य महिला 57 किग्रा वर्ग के गोल्डन स्कोर फाइनल में इंग्लैंड की एसिल्या टॉपराक से हारकर रजत पदक तक पहुंचीं।

एथलेटिक्स में नीरज, यशवीर और तेजस्विन चमके
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ रजत पदक जीता। पदार्पण कर रहे यशवीर सिंह ने आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर थ्रो कर कांस्य अपने नाम किया। श्रीलंका के रूमेश थरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के साथ स्वर्ण जीता। वहीं तेजस्विन शंकर ने 7976 अंकों के साथ डेकाथलॉन में कांस्य जीतकर इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनने के साथ लगातार दो राष्ट्रमंडल खेलों में अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया।
विज्ञापन

Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India Medals After Historic Day in Glasgow Boxing Athletics Medal Winners
अस्मिता डे और हर्ष सिंह - फोटो : IANS

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक तालिका
(भारत फिलहाल छठे स्थान पर)

रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल पदक
1 ऑस्ट्रेलिया 57 31 45 133
2 इंग्लैंड 19 35 29 83
3 कनाडा 17 16 21 54
4 स्कॉटलैंड 10 8 16 34
5 नाइजीरिया 10 6 4 20
6 भारत 8 15 7 30

भारत ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में आठ गोल्ड जीत लिए हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में छठे स्थान पर है। गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं-
 
  • मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग
  • शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)
  • दिलीप महादू गावित – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)
  • अस्मिता डे – जूडो (महिला 48 किग्रा)
  • हर्ष सिंह – जूडो (पुरुष 60 किग्रा)
  • प्रीति पवार – मुक्केबाजी (महिला 54 किग्रा)
  • जैस्मिन लंबोरिया – मुक्केबाजी (महिला 57 किग्रा)
  • सोमन राणा – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष शॉटपुट F57)

Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India Medals After Historic Day in Glasgow Boxing Athletics Medal Winners
मीराबाई, शर्मिला और गावित - फोटो : PTI/ANI

अब तक के भारत के सभी पदक विजेता
भारत ने आठ स्वर्ण, 15 रजत और सात कांस्य समेत 30 पदक जीत लिए हैं। इनमें से तीन स्वर्ण आज ही मुक्केबाजी और पैरा एथलेटिक्स में आए हैं। प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया ने मुक्केबाजी में और सोमन राणा ने पैरा एथलेटिक्स शॉटपुट में स्वर्ण पर कब्जा जमाया।

क्रम खिलाड़ी स्पर्धा खेल पदक
1 झंडू कुमार पुरुष हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग कांस्य
2 ऋषिकांत सिंह पुरुष 60 किग्रा भारोत्तोलन रजत
3 मीराबाई चानू महिला 48 किग्रा भारोत्तोलन स्वर्ण
4 राजा मुथुपांडी पुरुष 65 किग्रा भारोत्तोलन रजत
5 ज्ञानेश्वरी यादव महिला 53 किग्रा भारोत्तोलन रजत
6 बिंदियारानी देवी महिला 58 किग्रा भारोत्तोलन कांस्य
7 शर्मिला धनखड़ महिला शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
8 सरवेश कुशारे पुरुष हाई जंप एथलेटिक्स रजत
9 शिल्पा के. शायला महिला शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स कांस्य
10 वल्लुरी अजया बाबू पुरुष 79 किग्रा भारोत्तोलन रजत
11 हरजिंदर कौर महिला 69 किग्रा भारोत्तोलन रजत
12 गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर एथलेटिक्स रजत
13 मुरली श्रीशंकर पुरुष लंबी कूद एथलेटिक्स रजत
14 दिलीप गावित पुरुष 100 मीटर T47 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
15 मोहम्मद बासिल पुरुष 100 मीटर T47 पैरा एथलेटिक्स रजत
16 लवप्रीत सिंह पुरुष 110 किग्रा भारोत्तोलन रजत
17 सीमा कालीरामना डिस्कस थ्रो एथलेटिक्स कांस्य
18 अस्मिता डे महिला 48 किग्रा जूडो स्वर्ण
19 हर्ष सिंह पुरुष 60 किग्रा जूडो स्वर्ण
20 यामिनी मौर्य महिला 57 किग्रा जूडो रजत
21 नीरज चोपड़ा पुरुष भालाफेंक एथलेटिक्स रजत
22 यशवीर सिंह पुरुष भालाफेंक एथलेटिक्स कांस्य
23 तेजस्विन शंकर पुरुष डेकाथलॉन एथलेटिक्स कांस्य
24 प्रीति पवार महिला 54 किग्रा मुक्केबाजी स्वर्ण
25 जैस्मिन लंबोरिया महिला 57 किग्रा मुक्केबाजी स्वर्ण
26 प्रवीण चित्रावेल पुरुष ट्रिपल जंप एथलेटिक्स रजत
27 सेल्वा प्रभु पुरुष ट्रिपल जंप एथलेटिक्स कांस्य
28 जादूमणि पुरुष 55 किग्रा मुक्केबाजी रजत
29 सोमन राणा पुरुष शॉटपुट F57 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
30 शुभम जुयाल पुरुष शॉटपुट F57 पैरा एथलेटिक्स रजत

खेलवार भारत का प्रदर्शन
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
भारोत्तोलन 1 6 1 8
एथलेटिक्स 0 5 4 9
पैरा एथलेटिक्स 3 2 1 6
पैरा पावरलिफ्टिंग 0 0 1 1
जूडो 2 1 0 3
बॉक्सिंग 2 1 0 3
कुल 8 15 7 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed