फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2026 Indian Boxers Quarter final bout results Sakshi Arundhati Sachin Narender Jaismine

CWG 2026 Day 7: पैरा एथलीट्स ने जीते स्वर्ण-रजत पदक; भारतीय मुक्केबाजों का भी दिखा दम; किसने-कौन से मेडल जीते?

Thu, 30 Jul 2026 05:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Jul 2026 05:59 AM IST
सार

राष्ट्रमंडल 2026 के सातवें दिन एथलेटिक्स में भारत के लिए शानदार दिन रहा। खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण समेत कुल तीन पदक जीते। भारतीय मुक्केबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन जारी रखा। साक्षी, अरुंधति, अंकुश, नरेंदर, सचिन और जैस्मीन ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत कर देश के लिए पदक पक्के कर लिए हैं। आइए नजर डालते हैं सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर...

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Indian Boxers Quarter final bout results Sakshi Arundhati Sachin Narender Jaismine
राष्ट्रमंडल खेल - फोटो : IANS

विस्तार

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल का अभियान जारी है। खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। भारतीय पैरा एथलीट्स ने स्वर्ण और रजत पदक जीते, जबकि एथलेटिक्स में भारत के मुरली श्रीशंकर ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की। इनके अलावा मुक्केबाजों ने भी अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। 7वें दिन पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम पर एक नजर:
विज्ञापन
  1. दिलीप महादु गावित- पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक।
  2. पैरा एथलीट मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ- रजत पदक।
  3. मुरली श्रीशंकर- एथलेटिक्स में रजत पदक।
धुरंधर मुक्केबाजों के पंच से पस्त हुए
इससे पहले भारत ने मुक्केबाजी स्पर्धा में छह खिलाड़ियों ने अलग-अलग भारवर्ग में देश के लिए छह पदक पक्के कर दिए। साक्षी और अरुंधति चौधरी के बाद पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच, नरेंदर तथा अंकुश ने भी अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं और वे सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, जैस्मीन भी पदक पक्का करने में सफल रहीं। इसके साथ ही इन्होंने पदक पक्के कर लिए हैं। आज छह भारतीय मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्के किए हैं। इससे पहले, मंगलवार को भी तीन मुक्केबाजों ने पदक पक्के किए थे। आइए जानते हैं कि ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन कैसा रहा...
विज्ञापन

साक्षी ने सर्वसम्मत फैसले से जीता बाउट
सातवें दिन मुक्केबाजी स्पर्धा में सबसे पहले साक्षी ने भारत की ओर से चुनौती पेश की। साक्षी ने महिला किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और पदक पक्का किया। अपने कद का पूरा इस्तेमाल करते हुए साक्षी ने फ्रायर्स को जवाबी हमलों का मौका ही नहीं दिया। आयरिश मुक्केबाज ने लगातार आक्रामक तेवर अपनाकर और धड़ाधड़ पंच मारकर साक्षी को परेशान करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने संयम बनाए रखा। उन्होंने ज्यादातर हमलों से बचते हुए बेहतर और असरदार संयोजन के साथ जवाबी हमला किया। फ्रायर्स के लगातार दबाव के बावजूद साक्षी ने शानदार फुटवर्क और रिंग स्किल का इस्तेमाल करते हुए दूरी को बखूबी नियंत्रित किया, शुरू से आखिर तक मुकाबले की रफ्तार अपने हिसाब से तय की और आसानी से जीत हासिल की।

खंडित फैसले में जीतीं अरुंधति 
भारत की एक अन्य मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही पदक पक्का कर लिया। अरुंधति का महिला 70 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की मोर्गन हेंडरसन से सामना हुआ। अंरुधति ने इस मैच में दमदार प्रदर्शन किया और 3-1 के खंडित फैसले में जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

पुरुषों में सचिन सिवाच ने दिखाया दम
भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी रहा। महिला मुक्केबाजों के बाद पुरुषों में सचिन सिवाच ने भी राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पक्का कर लिया। सचिन सिवाच ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

अंकुश की दमदार जीत
भारतीय मुक्केबाजों ने सातवें दिन अपना जलवा बरकरार रखा। अंकुश ने पुरुष 80 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सेशेल्स के जैड मिकॉक को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही अंकुश ने भी मुक्केबाजी में अपने लिए पदक पक्का कर लिया है।

नरेंदर का भी पदक पक्का
भारतीय मुक्केबाज नरेंदर ने भी पुरुष 90+ किग्रा वर्ग में पदक पक्का कर लिया है। नरेंदर ने क्वार्टर फाइनल में सामोआ के माइकल सेको को खंडित फैसले में 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

जैस्मीन ने इंग्लैंड की प्रतिद्वंद्वी को किया चित
जैस्मीन ने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पक्का कर लिया। भारत की जैस्मीन का सामना महिला 57 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की एलिस ग्लीन से हुआ। जैस्मीन ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए खंडित फैसले में 4-1 से जीत दर्ज की। भारत ने आज मुक्केबाजी में छह पदक पक्के किए। दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भारत के छह मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में उतरे और सभी ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed