फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi

CWG 2022: छठे दिन भारत ने जीते पांच पदक, ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना की हार ने चौंकाया, जूडो में तूलिका ने जीता रजत

Thu, 04 Aug 2022 07:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 04 Aug 2022 07:52 AM IST
सार

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights: स्क्वैश में सौरव घोषाल, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत और गुरदीप और ट्रैक एंड फील्ड में तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक जीता। वहीं, ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन और 2019 एशियन चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट बॉक्सर आशीष कुमार की हार ने सभी को चौंका दिया।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
बाएं से- लवलीना बोर्गोहेन, तेजस्विन शंकर, तूलिका मान, सौरव घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 18 पहुंच गई है। इनमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। छठे दिन भारतीय एथलीट्स ने पांच पदक जीते। जुडोका तूलिका मान ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, चार भारतीय एथलीट्स ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


स्क्वैश में सौरव घोषाल, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत और गुरदीप और ट्रैक एंड फील्ड में तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक जीता। वहीं, ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन और 2019 एशियन चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट बॉक्सर आशीष कुमार की हार ने सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन


बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के अब तक के पदक विजेता
  • 5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, पुरुष टेबल टेनिस टीम।
  • 6 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान।
  • 7 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर।

पहले पॉइंट्स में जानें छठे दिन भारतीय एथलीट्स का प्रदर्शन

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
तूलिका मान, तेजस्विन शंकर, सौरव घोषाल, लवप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया
आइए अब विस्तार से जानतें हैं छठे दिन भारत का प्रदर्शन कैसा रहा...

तूलिका मान ने जूडो में रजत पदक जीता

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
तूलिका मान - फोटो : सोशल मीडिया
जूडो में +78 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की तूलिका मान स्वर्ण पदक से चूक गई हैं। उन्हें फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन ने इपपोन से हरा दिया है। इस तरह तूलिका को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। जूडो में तीन तरह से स्कोरिंग होती है। इसे इपपोन, वजा-आरी और यूको कहते हैं।

इपपोन तब होता है, जब खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी को थ्रो करता है और उसे उठने नहीं देता। इपपोन होने पर एक फुल पॉइंट दिया जाता है और खिलाड़ी जीत जाता है। सारा ने फाइनल में इसी तरह से जीत हासिल की।

हार के बाद तूलिका काफी निराश दिखीं। यह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का जूडो में दूसरा रजत और कुल तीसरा पदक है। इससे पहले सुशीला देवी ने रजत और विजय यादव ने कांस्य जीता था। यहां पढ़ें राष्ट्रमंडल खेलों में तूलिका का सफर।
विज्ञापन

सौरव घोषाल ने स्क्वैश में कांस्य पदक जीता

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
सौरव घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया
स्क्वैश में भारत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीत लिया है। कांस्य पदक के मैच में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराया। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया। वहीं, तीसरे गेम में सौरव ने विल्सट्रोप को 11-4 से हरा दिया। जीत के बाद सौरव भावुक हो गए और रोने लगे। 

इस जीत के साथ सौरव ने इतिहास भी रच दिया है। स्क्वैश में महिला और पुरुष को मिलाकर सिंगल्स इवेंट में किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का पहला पदक है। सौरव राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश सिंगल्स इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

वेटलिफ्टर लवप्रीत ने कांस्य पदक जीता

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
लवप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
वेटलिफ्टिंग के 109 किग्रा भार वर्ग में भारत के लवप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीत लिया है। स्नैच राउंड में उन्होंने 163 किग्रा भार उठाया था। वहीं, क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में उन्होंने 185 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने मुकाबले में कुल 355 किग्रा भार उठाया। उन्होंने भारत को वेटलिफ्टिंग में नौवां पदक दिलाया।

वेटलिफ्टर गुरदीप ने कांस्य पदक जीता

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
गुरदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह ने 109+ किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने स्नैच राउंड में तीन प्रयासों में 167 किलो का अपना सर्वश्रेष्ठ वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में 223 किलो का वजन उठाया। इस तरह कुल 390 किलो वजन उठाने के साथ गुरदीप ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

यह भारत का बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग में 10वां पदक है। 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने रिकॉर्ड नौ पदक जीते थे। तब टीम इंडिया वेटलिफ्टिंग में बेस्ट टीम रही थी। इस तरह भारत ने वेटलिफ्टिंग में पिछले (2018) राष्ट्रमंडल खेलों को पीछे छोड़ दिया है।

हाई जंप में तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक जीता

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
तेजस्विन शंकर - फोटो : अमर उजाला
भारत के हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत के लिए पहला पदक जीता है। पुरुषों के हाई जंप में तेजस्विन ने 2.22 मीटर के जंप के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। तेजस्विन राष्ट्रमंडल खेलों में हाई जंप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। तेजस्विन शंकर तीन दिन पहले ही बर्मिंघम पहुंचे थे। यहां पढ़ें कैसे जीते तेजस्विन।

बॉक्सिंग में निकहत जरीन ने पदक पक्का किया

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
निकहत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व चैंपियन बॉक्सर निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना और भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया है। वह 48-50 किग्रा (लाइट फ्लाई) वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। निकहत ने वेल्स की हेलेन जोन्स को हराया। उन्होंने यह मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया। सेमीफाइनल में निकहत का सामना छह अगस्त को इंग्लैंड की सवानाह अलफिया स्टबली से होगा।

बॉक्सर नीतू ने पदक पक्का किया

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
नीतू घणघस - फोटो : सोशल मीडिया
महिला बॉक्सिंग के 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में नीतू  सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लॉयड को हराया। अब वह छह अगस्त को सेमीफाइनल में कनाडा की प्रियंका ढिल्लन से भिड़ेंगी।

बॉक्सिंग में मोहम्मद हुसामुद्दीन ने पदक पक्का किया

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
मोहम्मद हुसामुद्दीन - फोटो : social media
बॉक्सिंग में 57 किलो भारवर्ग में भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में नामीबिया के ट्राईअगेन मॉर्निंग डेवेलो को स्प्लिट डिसीजन में 4-1 से हरा दिया। हुसामुद्दीन ने राउंड ऑफ 16 में बांग्लादेश के मोहम्मर सलीम हुसैन को 5-0 से शिकस्त दी थी। क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ हुसामुद्दीन ने कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है।

ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोर्गोहेन हारकर राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
लवलीना बोरगोहेन और उनके द्वारा किया गया ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन 66 से 70 किलोग्राम भारवर्ग (लाइट मिडल वेट) के क्वार्टर फाइनल में हारकर राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गई हैं। उन्हें वेल्स की रोजी एकल्स ने 3-2 से हरा दिया। इस तरह लवलीना का सफर समाप्त हो गया।

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली लवलीना 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी कोई पदक नहीं जीत पाई थीं। वहीं, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत से पहले लवलीना ने प्रैक्टिस नहीं कर पाने का आरोप लगाया था। जिसपर खूब बवाल भी हुआ था। यह विवाद कोच को लेकर हुआ था।

लवलीना ने आरोप लगाए थे कि उनकी कोच को खेल गांव में नहीं घुसने दिया जा रहा। उन्होंने कहा था कि आठ दिन पहले उनकी प्रैक्टिस बाधित हो रही है। इसके बाद आईओए ने कॉमनवेल्थ गेम्स मैनेजमेंट से बात कर उनकी कोच संध्या गुरुंग को खेल गांव में एंट्री दिलवाई थी। अब लवलीना की इस हार ने सबको चौंका दिया है। 

बॉक्सर आशीष कुमार क्वार्टर फाइनल में हारे

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
बॉक्सर आशीष कुमार - फोटो : आशीष कुमार
बॉक्सिंग में भारत के पदक की उम्मीदों को झटका लगा। 75 से 80 किलोग्राम भारवर्ग (लाइट हेवीवेट) में आशीष कुमार को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें एरॉन बोवेन ने 4-1 से हरा दिया। इस तरह आशीष क्वार्टर फाइनल से ही बाहर हो गए। हालांकि, मुकाबला कांटे का हुआ और आशीष ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आखिर में रेफरी के फैसले ने सभी फैन्स को चौंका दिया।

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
कनाडा को हराने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसने अपने चौथे ग्रुप मैच में कनाडा को 3-2 से हराया। इस हार के बाद कनाडा की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है। भारतीय टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2018 (गोल्ड कोस्ट) में भी अंतिम-4 में जगह बनाई थी, लेकिन तब कांस्य पदक से चूक गई थी। भारत के लिए इस मैच में सलिमा टेटे, नवनीत कौर और लालरेम्सियामी ने गोल दागे। वहीं, कनाडा के लिए ब्रिएन स्टेयर्स और हन्ना ह्यून ने गोल किया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम कनाडा के खिलाफ जीती

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-बी के अपने तीसरे मैच में कनाडा को 8-0 से हरा दिया है। टीम इंडिया के लिए छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे। हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो गोल दागे। इसके अलावा अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह ने भारत के लिए स्कोर किया।

इस जीत के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। कनाडा के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया फिलहाल अपने ग्रुप (पूल-बी) में पहले नंबर पर पहुंच गई है। भारत के फिलहाल तीन मैचों में 7 अंक हैं। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच घाना के खिलाफ 11-0 से जीता था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को 4-4 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसने अपने तीसरे ग्रुप मैच में बारबाडोस को 100 रन से हरा दिया। महिला टी20 क्रिकेट में भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में मलेशिया को 142 रन से हराया था। भारतीय टीम इस जीत के बाद ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर काबिज है। वहीं, बारबाडोस और पाकिस्तान की टीम बाहर हो चुकी है।

स्क्वैश में जोशना और संधू की जोड़ी जीती

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
जोशना चिनप्पा
स्क्वैश में जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल सिंह संधू की जोड़ी ने श्रीलंका की कुरुप और रविंदू की जोड़ी को हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

वेटलिफ्टिंग में पूर्णिमा पांडे छठे स्थान पर रहीं

Commonwealth Games 2022 Day 6 Highlights Lovlina Tejaswin Tulika Saurav Medals Birmingham Updates In Hindi
पूर्णिमा पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 87+ किलोग्राम भारवर्ग में भारत की पूर्णिमा पांडे छठे स्थान पर रहीं। उन्होंने स्नैच राउंड में 103 किलो का वजन उठाया। वहीं, क्लीन एंड जर्क में पूर्णिमा ने पहले प्रयास में 125 किलो का वजन उठाया। दूसरे प्रयास में 133 किलो वजन के लिए गईं, लेकिन नहीं उठा सकीं।

तीसरे प्रयास में उन्होंने कोशिश की, लेकिन विफल रहीं। ऐसे में कुल 228 वजन उठाने के साथ पूर्णिमा छठे स्थान पर रहीं। इंग्लैंड की एमिली कैंपबेल ने 286 किलो का वजन उठाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, समोआ की फीगैगा स्टोवर्स कुल 268 किलो वजन उठाने के साथ रजत पदक अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की कैरिस्मा अमोए ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed