फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022: Tulika Maan wins silver in Judo, missed out on gold, lost match after getting lead

CWG 2022: जूडो में स्वर्ण से चूकीं तूलिका मान, फाइनल में बढ़त मिलने के बाद गंवाया मैच, रजत से करना पड़ा संतोष

Thu, 04 Aug 2022 12:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 04 Aug 2022 12:30 AM IST
सार

तूलिका ने मैच में बढ़त बना ली थी, लेकिन जब तक वह दूसरी बार कोशिश करतीं, उससे पहले स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन ने इपपोन कर तूलिका को हरा दिया। इस तरह भारतीय जुडोका को रजत से ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022: Tulika Maan wins silver in Judo, missed out on gold, lost match after getting lead
तूलिका मान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जूडो में +78 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की तूलिका मान स्वर्ण पदक से चूक गई हैं। उन्हें फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन ने इपपोन से हरा दिया है। इस तरह तूलिका को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन

इपपोन से हारीं तूलिका मान

जूडो में तीन तरह से स्कोरिंग होती है। इसे इपपोन, वजा-आरी और यूको कहते हैं। इपपोन तब होता है, जब खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी को थ्रो करता है और उसे उठने नहीं देता। इपपोन होने पर एक फुल पॉइंट दिया जाता है और खिलाड़ी जीत जाता है। सारा ने सेमीफाइनल में इसी तरह से जीत हासिल की।

Tulika Maan gets silver in women's +78kg judo; India's CWG medal tally up  to 16 - Hindustan Times
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी मिनट में सारा से हारीं तूलिका मान

इससे पहले तूलिका ने भी वजा-आरी से पॉइंट हासिल कर लिया था। अगर थ्रो कम ताकत से किया गया, तो उसे वजा-आरी कहते हैं। इसमें आधा पॉइंट दिया जाता है। किसी खिलाड़ी के दो बार वजा-आरी करने पर एक फुल पॉइंट मिलता है और वह खिलाड़ी विजेता बनता है। हालांकि, तूलिका जब तक दूसरी बार वजा-आरी या इपपोन की कोशिश करतीं, उससे पहले सारा ने इपपोन करके मैच जीत लिया। सारा ने आखिरी मिनट में इपपोन से मैच जीता। 

Commonwealth Games: Tulika Maan takes silver medal in judo women's 78kg;  loses final to Sarah Adlington-Sports News , Firstpost
फाइनल के बाद सारा और तूलिका
विज्ञापन

तूलिका का बर्मिंघम में सफर

तूलिका ने पहले मैच में मॉरिशस की ट्रैसी डुरहन को हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में तूलिका ने न्यूजीलैंड की सिडनी एंड्यूस को हराया। तीसरे मैच यानी फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद तूलिका काफी निराश दिखीं।

Image

भारत के पदकों की संख्या

यह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का जूडो में दूसरा रजत और कुल तीसरा पदक है। इससे पहले सुशीला देवी ने रजत और विजय यादव ने कांस्य जीता था। वहीं, कुल मिलाकर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह 16वां पदक है।

बुधवार के दिन का यह भारत का तीसरा पदक रहा। इससे पहले लवप्रीत सिंह (वेटलिफ्टिंग), सौरव घोषाल (स्क्वैश) ने पदक जीते हैं। वहीं, तूलिका का पदक भारत का ओवरऑल राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में 11वां पदक है। भारत ने इस दौरान पांच रजत और छह कांस्य जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed