फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Story of Lovepreet singh who won bronze medal for india in weightlifting in CWG 2022

CWG 2022: कांस्य पदक जीतने वाले लवप्रीत की कहानी, चार साल बाद की वापसी अब कॉमनवेल्थ में किया कमाल

Wed, 03 Aug 2022 04:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 03 Aug 2022 04:00 PM IST
सार

भारत के सबसे प्रतिभावान वेटिलिफ्टर्स में से एक लवप्रीत सिंह का जन्म छह सितंबर 1997 को पंजाब में हुआ था। वो राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नौसेना की तरफ से खेलते हैं।

विज्ञापन
Story of Lovepreet singh who won bronze medal for india in weightlifting in CWG 2022
लवप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में लवप्रीत सिंह ने देश को 14वां पदक दिलाया है। वेटलिफ्टिंग में यह भारत का नौवां पदक है। लवप्रीत ने पुरुषों के 109 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता है। कॉमनवेल्थ गेम्स में यह उनका पहला पदक है। इस प्रतियोगिता में लवप्रीत को शुरुआत से ही पदक का दावेदार माना जा रहा था और उन्होंने निराश नहीं किया।
विज्ञापन


लवप्रीत का प्रदर्शन
लवप्रीत ने स्नैच राउंड में अपने पहले प्रयास में 157 किलोग्राम वजन उठाया। इसके बाद दूसरे प्रयास में 161 और तीसरे प्रयास में 163 किलोग्राम वजन उठाया। स्नैच राउंड खत्म होने के बाद लवप्रीत दूसरे स्थान पर थे। समोआ के जैक हिटिला ने उनसे एक किलोग्राम ज्यादा वजन उठाया था। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में लवप्रीत ने पहले प्रयास में 185 और दूसरे प्रयास में 189 किलोग्राम वजन उठाया। अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने 192 किलोग्राम वजन उठाया और इसके साथ ही अपना पदक पक्का कर लिया। लवप्रीत ने कुल 355 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। 
विज्ञापन

कैसा रहा है लवप्रीत का सफर 
पंजाब के रहने वाले लवप्रीत सिंह ने साल 2017 में एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। काठमांडु में हुई इस प्रतियोगिता में कमाल करने के साथ लवप्रीत ने अपनी पहचान बनाई। इसी साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में कमाल किया। लवप्रीत ने कॉमनवेल्थ वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 

इसके बाद कुछ समय तक वो कुछ खास नहीं कर पाए और कोरोना की वजह से कई प्रतियोगिताएं भी रद्द हुईं। हालांकि, चार साल 2021 में लवप्रीत ने फिर कमाल किया और उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 109 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। 

नौसेना के लिए खेलते हैं लवप्रीत 
भारत के सबसे प्रतिभावान वेटिलिफ्टर्स में से एक लवप्रीत सिंह का जन्म छह सितंबर 1997 को पंजाब में हुआ था। वो राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नौसेना की तरफ से खेलते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed