फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 Day 2 Highlights Results Mirabai Bindyarani Sanket Gururaja Birmingham Updates Hindi

CWG Day-2: मीराबाई ने दिलाया स्वर्ण, बिंदियारानी-संकेत की 'चांदी', जानें दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन

Sun, 31 Jul 2022 08:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 Jul 2022 08:36 AM IST
सार

भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन चार पदक जीते। हालांकि, दूसरे दिन कुछ निराश करने वाले परिणाम भी सामने आए। महिला टेबल टेनिस टीम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, स्विमर श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में हार गए। 

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Day 2 Highlights Results Mirabai Bindyarani Sanket Gururaja Birmingham Updates Hindi
मीराबाई चानू (बाएं से), बिंदियारानी देवी, संकेत सरगर, गुरुराजा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारत के खाते में कुल चार पदक आए। चारों पदक भारत को वेटलिफ्टिंग में मिले। मीराबाई ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण जीता। वहीं, संकेत और बिंदियारानी देवी, दोनों ने एक-एक रजत पदक अपने नाम किए। गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


कुछ सकारात्मक नतीजों के अलावा कुछ निराश करने वाले नतीजे भी सामने आए। महिला टेबल टेनिस टीम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, स्विमर श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में हार गए। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन भारत कोई पदक नहीं जीत पाया था।
विज्ञापन

सबसे पहले जानते हैं भारत के लिए दूसरा दिन कैसा रहा

Commonwealth Games 2022 Day 2 Highlights Results Mirabai Bindyarani Sanket Gururaja Birmingham Updates Hindi
मीराबाई चानू - फोटो : अमर उजाला
  • मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह बर्मिंघम में भारत का पहला सोना है।
  • वेटलिफ्टिंग में 55 किलोग्राम भारवर्ग में संकेत ने रजत पदक जीता। यह भारत का पहला पदक है।
  • वेटलिफ्टिंग में ही देश को दूसरा पदक मिला। गुरुराजा ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में 269 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता।
  • वेटलिफ्टिंग में बिंदियारानी देवी ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
  • बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने पाकिस्तान के बाद श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को भी हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंची।
  • बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।
  • महिला टेबिल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में हारी।
  • 14 साल की स्क्वैश खिलाड़ी अनहत सिंह को राउंड ऑफ 32 में मिली हार।
  • स्क्वैश प्लेयर अभय सिंह राउंड ऑफ 32 मुकाबले में रिटायर हर्ट हो गए।
  • भारतीय हॉकी महिला टीम ने वेल्स को 3-1 से हराया।
  • बॉक्सिंग: हसमुद्दीन आसान जीत से टॉप-16 में।
  • लॉन बॉल: भारत-माल्टा का मैच टाई।
  • स्क्वैशः सौरव घोषाल ने पुरुष सिंगल्स में राउंड ऑफ 32 में श्रीलंका के शमील वकील को 3-0 से हराया। जोशना चिनप्पा ने बारबाडोस मेगन को 3-0 से हराया।
  • मैराथन में नितेंद्र सिंह रावत 12वें स्थान पर रहे।

वेटलिफ्टिंग

Commonwealth Games 2022 Day 2 Highlights Results Mirabai Bindyarani Sanket Gururaja Birmingham Updates Hindi
मीराबाई चानू (बाएं से), संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, गुरुराजा। - फोटो : सोशल मीडिया
बर्मिंघम में भारत को पहला पदक वेटलिफ्टिंग में 55 किग्रा भारवर्ग में संकेत सरगर ने दिलाया। उन्होंने स्नैच में 113 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 135 किग्रा भार उठाया। इस तरह कुल 248 किग्रा भार उठाकर महाराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने रजत पदक जीत लिया। उन्होंने अंक तालिका में भारत का खाता खोला। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Image

देश को दूसरा पदक भी वेटलिफ्टिंग में मिला। गुरुराजा पुजारी ने 61 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने 269 किग्रा भार उठाकर भारत को बर्मिंघम में दूसरा पदक दिलाया। गुरुराजा का स्नैच में सर्वाधिक स्कोर 118 और क्लीन एंड जर्क में 151 रहा। इस तरह उन्होंने कुल 269 किग्रा का स्कोर किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Image

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया है। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में 49 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा मीराबाई ने राष्ट्रमंडल खेलों में नया इतिहास भी रच दिया है। उन्होंने स्नैच राउंड में सबसे ज्यादा वजन उठाने का रिकॉर्ड भी बनाया। मीराबाई ने स्नैच राउंड में सबसे ज्यादा 88 किलो का वजन और क्लीन एंड जर्क राउंड में 113 किलो का वजन उठाया। उन्होंने कुल मिलाकर 201 किलो का वजन उठाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Image

भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने देश के लिए चौथा पदक जीता। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच में 86 किलो का वजन और क्लीन एंड जर्क राउंड में 116 किलो का वजन उठाया। कुल 202 किलो वजन उठाने के साथ ही बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Image
विज्ञापन

बैडमिंटन

Commonwealth Games 2022 Day 2 Highlights Results Mirabai Bindyarani Sanket Gururaja Birmingham Updates Hindi
पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा - फोटो : सोशल मीडिया
बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से आसानी से हरा दिया। पहले डबल्स मैच में सात्विक साईराज रेंकी रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने सचिन दास और थिलिनी हेंडाहेवा की जोड़ी को 21-14, 21-9 से हराया। मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने निलुका करुणारत्ने को 21-18, 21-5 से हराया। विमेंस सिंगल्स में आकर्षि कश्यप ने विदरा सुहासनी को 21-3, 21-9 से हराया। इसके बाद मेंस डबल्स में समेश रेड्डी और चिराग चंद्रशेखर रेड्डी ने जीत हासिल की। पांचवें मैच में गायत्री और तृशा की जोड़ी ने आसान जीत हासिल की।

इसके बाद दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से शिकस्त दी। पहले मैच में किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया के लिन के खिलाफ 21-14, 21-13 से जीत हासिल की। इसके बाद दूसरे मैच में पीवी सिंधु ने वेंडी चेन के खिलाफ 21-10, 21-12 से आसान जीत हासिल की। इसके बाद बी सुमित रेड्डी और चिराग शेट्टी ने ऑस्ट्रेलिया की त्रान होआंग फाम और जैक यू की जोड़ी को 21-16, 21-19 से हरा दिया। 

इसके बाद त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को ऑस्ट्रेलिया की वेंडी चेन और ग्रोयना सोमरविल की जोड़ी के खिलाफ 21-13, 21-19 से हार का सामना करना पड़ा। आखिर में मिक्स्ड डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी की जोड़ी ने यिंग जियांग लिन और ग्रोनया सोमरविल की जोड़ी को 21-14, 21-11 से हरा दिया।

हॉकी

Commonwealth Games 2022 Day 2 Highlights Results Mirabai Bindyarani Sanket Gururaja Birmingham Updates Hindi
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय महिला हॉकी टीम अपने दूसरे मैच में वेल्स को 3-1 से हरा दिया। उसके लिए वंदना कटारिया ने दो गोल किए। वहीं, गुरजीत कौर ने एक गोल किया। गुरजीत ने इससे पहले घाना के खिलाफ भी दो गोल किए थे। भारत को मैच में सात पेनल्टी कॉर्नर मिले। उसने तीन पर गोल किए।

वहीं, वेल्स ने एक गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किया। टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में घाना को हराया था। अब ग्रुप में भारत का सामना मेजबान इंग्लैंड से दो अगस्त को होगा। भारत दो मैच में दो जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उसके छह अंक हैं। वेल्स दो मैच में दो हार के बाद चौथे नंबर पर है।

टेबल टेनिस

Commonwealth Games 2022 Day 2 Highlights Results Mirabai Bindyarani Sanket Gururaja Birmingham Updates Hindi
मनिका बत्रा
टेबल टेनिस में महिला टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत को मलेशिया के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया के खिलाफ टीम इवेंट के पहले मैच में रीथ टेनिसन और श्रीजा अकुला की जोड़ी को केरेन लाइन और ली सियान एलिस की जोड़ी ने 11-7, 11-6, 5-11, 11-6 से हरा दिया।

इसके बाद दूसरे मैच में मनिका बत्रा ने सिंगल्स मैच में यिंग हो को 11-8, 11-5, 8-11, 9-11, 11-3 से हराकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद सिंगल्स मैच में ही श्रीजा अकुला ने ली चैंग को 11-6, 11-6, 11-9 से हराकर मलेशिया पर 2-1 की बढ़त बना ली।

मनिका बत्रा अपने अगले सिंगल्स मैच में केरेन लाइन से 6-11, 3-11, 9-11 से हार गईं। इसके साथ ही मलेशिया ने 2-2 की बराबरी कर ली। महिला इवेंट के आखिरी मैच में भारत को किसी भी हाल में जीत दर्ज करना था, लेकिन रीथ टेनिसन को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें सिंगल्स मैच में यिंग हो ने 12-10, 8-11, 11-6, 9-11, 9-11 से हरा दिया। ऐसे में भारत के पदक की उम्मीदों को एक और झटका लगा। 

बॉक्सिंग

Commonwealth Games 2022 Day 2 Highlights Results Mirabai Bindyarani Sanket Gururaja Birmingham Updates Hindi
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में जीत गई हैं। उन्होंने 70 किलोग्राम भारवर्ग मिडिलवेट कैटेगरी में न्यूजीलैंड की एरिएन निकोलसन को 5-0 से हराया। वहीं, पुरुषो में भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हसमुद्दीन ने 54 किलोग्राम भारवर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के अम्जोलेले दायेयी को 5-0 से हराया।

स्क्वैश

Commonwealth Games 2022 Day 2 Highlights Results Mirabai Bindyarani Sanket Gururaja Birmingham Updates Hindi
अनाहत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सौरव घोषाल ने पुरुष एकल राउंड ऑफ 32 में श्रीलंका के शमील वकील को 3-0 से हराया। जोशना चिनप्पा ने बारबाडोस मेगन बेस्ट को 3-0 से हराया, जबकि 14 वर्षीय अनाहत सिंह 32 के महिला एकल दौर में 3-1 से हार गईं। भारत के अभय सिंह स्कॉटलैंड के एलन क्लेन के खिलाफ रिटायर्ड हर्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed