{"_id":"64e1b5895df5085e8d0bb457","slug":"chess-world-cup-praggnanandhaa-draws-first-game-with-fabiano-in-semi-finals-magnus-carlsen-closes-to-final-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess World Cup: प्रगनाननंदा ने सेमीफाइनल में फैबियानो के साथ पहली बाजी ड्रॉ खेली, मैगनस कार्लसन फाइनल के करीब","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess World Cup: प्रगनाननंदा ने सेमीफाइनल में फैबियानो के साथ पहली बाजी ड्रॉ खेली, मैगनस कार्लसन फाइनल के करीब
Sun, 20 Aug 2023 12:11 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:11 PM IST
सार
प्रगनाननंदा और फैबियानो के बीच इस गेम में 78 चालें खेली गईं। काले मोहरों से खेली गई बाजी बराबरी पर रहने के बाद सत्रह साल के भारतीय खिलाड़ी के पास अब रविवार को सफेद मोहरों के साथ लाभ की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
प्रगनाननंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनाननंदा ने फिडे विश्व कप शतरंज में मजबूत प्रतिद्वंद्वी अमेरिका के फैबियानो कारुआना के साथ सेमीफाइनल के पहले गेम में अपनी बाजी ड्रॉ खेली। दोनों के बीच इस गेम में 78 चालें खेली गईं। काले मोहरों से खेली गई बाजी बराबरी पर रहने के बाद सत्रह साल के भारतीय खिलाड़ी के पास अब रविवार को सफेद मोहरों के साथ लाभ की स्थिति रहेगी।
भारतीय दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय प्रगनाननंदा ने 2024 में कैंडिडेट्स स्पर्धा में जगह बना चुके हैं, जिससे विश्व चैंपियन डिंग लिरेन का चैलेंजर तय होगा। इस बीच दुनिया के नंबर एक मैगनस कार्लसन ने स्थानीय निजत अबासोव को पहले गेम में हराकर दो गेमों की क्लासिकल सीरीज के फाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ाया है।